सदर अनुमंडल कमिटि तथा प्रखंड कमिटि की अगुवाई में आदिवासी हो समाज युवा महासभा की टीम ने नरसंडा गाँव में सामाजिक जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलायी।


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :   सदर अनुमंडल कमिटि तथा प्रखंड कमिटि की अगुवाई में आदिवासी हो समाज युवा महासभा की टीम ने नरसंडा गाँव में सामाजिक जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलायी। नरसंडा पंचायत के मुखिया राम सून्डी की उपस्थिति में नरसंडा के ग्रामीणों को समाज की वर्षों पुरानी माँग हो भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने हेतु सामाजिक आंदोलन के बारे में जानकारी दिया गया और आगामी 21 अगस्त को जंतर-मंतर दिल्ली के एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अनुरोध किया गया।


                  आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम ने ग्रामीणों से हो भाषा आंदोलन में दिल्ली जाने तथा आर्थिक सहयोग करने का अपील करते हुए कहा कि आप सभी आदिवासी हो समाज महासभा से जुड़ें। महासभा की उद्देश्य, नियमावली, विधि-उपविधियों को समझते हुए सदस्यता ग्रहण करें। हर साल होने वाले वार्षिक अधिवेशन, महाधिवेशन, युवा महोत्सव, उपरूम-जुमूर, जयंती, दियुरी सम्मेलन, सामाजिक जागरूकता जैसे विभिन्न कार्यक्रम इत्यादि का हिस्सा बनकर सामाजिक विकास में महासभा को साथ दें। आप सभी का गाँव चाईबासा शहर और विभिन्न सरकारी ऑफिस के मुख्यालय के काफी नजदीक है। आप सभी को देखकर दूर-दराज प्रखंड के निवासी सीखते हैं। इसलिए सामाजिक,धार्मिक,सांस्कृतिक तथा पारंपरिक गतिविधियों से जुड़कर गाँव को सामाजिक आदर्श बनायें।


           आदिवासी हो समाज युवा महासभा के सदर अनुमंडल कमिटि के संयुक्त सचिव तुराम सुंडी ने जानकारी दिया कि ग्राम स्तर पर हो भाषा के विकास में "हयम ल्हेचकोम ओल-पढ़ाव पटुवा गुटि नरसंडा" के बैनर तले दिसम्बर माह से हो भाषा अध्ययन केन्द्र का संचालन किया जा रहा है । साथ ही गाँव में एक सांस्कृतिक खेल-कूद के लिए टीम भी बनाया गया है । जिसमें युवा वर्ग तेजी से जुड़ रहे हैं । इससे सामाजिक विकास में सहायक सिद्ध हो रहा है।

          अभियान टीम की ओर से लोगों के बीच में राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री और गृहमंत्री,भारत सरकार, नई दिल्ली के नाम से हो भाषा की संवैधानिक मान्यता हेतु पोस्टकार्ड लेखन अभियान चलाया गया । आदिवासी हो समाज युवा महासभा के अपील पर अगस्त माह को दिल्ली जाने के लिए और आर्थिक सहयोग करने के लिए ग्रामीणों ने सहमति जतायी।

            इस अवसर पर ग्रामपंचायत मुखिया राम सूंडी, आदिवासी हो समाज युवा महासभा अनुमंडल संयुक्त सचिव तुराम सूंडी, सदर प्रखंड अध्यक्ष सेलाय सूंडी, सदस्य दूदूगर पिंगुवा, सेविका सुखमती सुंडी, सहिया शांति सूंडी, सहायिक सरस्वती सुंडी, संयोजिका पूनम सूंडी, विकास गोप, उदय सूंडी, बुतन सूंडी, माटा साऊ सूंडी, कुंडिया सूंडी, विजय सूंडी, मेंजारी सूंडी, नालिनी सूंडी, रशिम सवैंया, नारायण सूंडी, जेमा सूंडी आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post