मंझारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मेरोम होनर पातासाई के अस्थाई निवासी हैं - रामहरि गोप
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला जी ने मनोनयन पत्र जारी कर झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष पद के लिए पश्चिम सिंहभूम चाईबासा जिला के मंझारी प्रखंड अंर्तगत ग्राम पंचायत मेरोम होनर (पातासाई) के अस्थाई निवासी रामहरि गोप को सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन झारखंड प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।
रामहरि गोप का परिचय। कई सामाजिक संगठन, मजदूर संगठन, झारखंड ओबीसी संगठन के पूर्व में पश्चिम सिंहभूम चाईबासा जिला का जिला अध्यक्ष जैसा पदों पर आसीन हुए थे। वर्तमान में अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के सिंहभूम लोकसभा का प्रभारी भी है।
