पैतृक गांव कुमिरता में हुआ अंतिम संस्कार
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस सचिव रमेश तामसोय (37) की बुधवार को मृत्यु के बाद उसके शव को गुरूवार को उनके गांव कुमारडुंगी प्रखंड के कुमिरता गांव में दफनाया गया। हल्की बूंदाबांदी के बीच आदिवासी हो रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार हुआ। स्थानीय ग्रामीणों के अलावे जिले के कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि दी।। कांग्रेसियों ने तिरंगा ओढ़ाकर अंतिम विदाई दी। कांग्रेसियों ने कहा कि रमेश तामसोय के असामयिक निधन से जिला कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है। रमेश तामसोय सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। वह करीब दस वर्षों से कांग्रेस से जुड़े थे।ज्ञात हो कि लू लगने की शिकायत पर उसे चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बुधवार की सुबह करीब दस बजे उसकी मृत्यु हो गयी।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ तामसोय, कुमारडुंगी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद बेहरा, मझगांव प्रखंड अध्यक्ष शैलेश गोप, सांसद प्रतिनिधि गणेश कोड़ा, जिला महासचिव कैरा बिरुवा, मंझारी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सनातन बिरुवा, मायाधर बेहरा, रितेश तामसोय, कुमारडुंगी प्रखंड उपाध्यक्ष सुखलाल हेंब्रम, देवराज चातर, हाटगम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश लागुरी, झींकपानी प्रखंड अध्यक्ष सिकुर गोप, मंझारी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय बिरुवा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सनातन बिरुवा, जिला सचिव भागीरथी बारिक, कोल्हान भूमि बचाओ समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सावैयां, चंद्रभूषण बिरुवा, जिला सचिव रवींद्र बिरुवा, संतोष गोप, वरिष्ठ कांग्रेस घनश्याम गागराई, कुमारडुंगी युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सूरज तामसोय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

