नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अभियान के दौरान मिला आईईड, किया गया नष्ट, जावनों ने कैंप लगाकर ग्रामीणों को कराया भोजन व चिकित्सा मुहैया


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार नक्सलियों के खिलाफ चाईबासा पुलिस व सीआरपीएफ जवानों द्वारा ईनामी नक्सलियों के खोज में संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही अभियान के दौरान सफलताएं भी मिल रही हैं. विगत कुछ दिनों से चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ, झारखण्ड जगुआर एवं कोबरा द्वारा संयुक्त अभियान घोर नक्सल प्रभावित एवं सुदूर क्षेत्र तुम्बाहाका एवं सरजोमबुरू में चलाया जा रहा है.


इस कड़ी में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने सरजोमबुरू तक जाने का मार्ग जाँच कर उसमें नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईडी एवं Spike Hole को सुरक्षापूर्वक विनिष्ट कर दिया गया. इसके बाद पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने सरजोमबुरू गाँव वालों को बैठाकर उनके साथ अपने भोजन का बंटवारा किया और उनसे बातचीत की. कुछ लोगों के बिमार होने की बात सामने आने पर वहाँ एक छोटे मेडिकल कैम्प लगाकर बिमारों की जॉच की गई. जिसमें दो बच्चे मलेरिया पीएफ से पीड़ित पाये गये. उन दोनों बच्चों को उनके अभिभावक के साथ कैम्प में चिकित्सा मुहैया कराया गया.

नक्सलियों के द्वारा तुम्बाहाका सरजोमबुरू मार्ग को पेड़ काटकर और पुलिया को तोड़कर अवरूद्ध कर दिया गया था. जिसे सुरक्षा बलो ने ठीक कर ग्रामीणों के आने-जाने लायक बना दिया गया.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post