चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत पात्रताधारित दिव्यांग जनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा यूडीआईडी उपलब्ध कराने हेतु जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार संलग्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आगामी 26 जून-2023 को टोंटो, 28 जून को खूंटपानी, 01 जुलाई को कुमारडुंगी, 03 जुलाई को चक्रधरपुर, 04 जुलाई को बंदगांव, 05 जुलाई को सोनुआ, 08 जुलाई को तांतनगर, 11 जुलाई को जगन्नाथपुर, 12 जुलाई को मंझगांव, 13 जुलाई को गोईलकेरा, 14 जुलाई को सदर अस्पताल चाईबासा-नेत्र विभाग, 15 जुलाई को मंझारी, 18 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र-नोआमुंडी एवं 20 जुलाई को झींकपानी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन निर्धारित किया गया है। कैंप के सफल संचालन हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा महिला पर्यवेक्षिका को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत लाभुकों की सूची कैंप आयोजन के पूर्व तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया है। विशेषकर दिव्यांगता प्रमाण पत्र से छूटे हुए जनों को सूचित किया गया है कि कैंप में आने वाले पात्रताधारित लाभुक अपने साथ फुल साइज फोटो/आधार कार्ड सहित संबंधी कागजात लेकर उपस्थित हों।
जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगेगें दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा यूडीआईडी उपलब्ध कराने के लिए विशेष शिविर
Published ByJohar Media
-
0
