आदिवासी हो सामाज युवा महासभा तथा आदिवासी हो सामाज महासभा ने नुक्कड़ सभा कर लोगों को किया जागरूकता।


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत आदिवासी हो समाज युवा महासभा तथा आदिवासी हो समाज महासभा की टीम द्वारा मोंगरा-बलियाडीह में ग्रामीण मुण्डा जगदीश सिंकू की मौजूदगी में नुक्कड़ सभा किया गया । नुक्कड़ सभा के माध्यम से समाज की आंतरिक-कुरीतियों तथा समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास  किया गया । भारत सरकार और झारखंड सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को ग्रामसभा के माध्यम से नियंत्रण करने के प्रति लोगों को प्रोत्साहित किया गया।


 साथ ही हो भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए ग्रामीणों के बीच पोस्ट कार्ड लेखन अभियान चलाया गया और आगामी 21 अगस्त को दिल्ली जंतर-मंतर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपील किया गया।आदिवासी हो समाज युवा महासभा के महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम ने कहा कि भाषा-संस्कृति के मामले में जब तक आप जागरूक नही होंगे तब सरकार और जनप्रतिनिधि आपको महत्व नही देंगे । समाज की ओर से आपलोगों को आवास,पेंशन,रोड-पुलिया अथवा बिल्डिंग इत्यादि नही बाँट सकते हैं और सरकारी पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि आपको घर-घर नही पहुँचा सकते हैं । ग्राम स्तर पर आपका  जागरूक होना ही बड़ा हाथियार है । सभी ग्रामवासी ग्रामसभा में हिस्सा लें और गाँव में बिचौलियों को हावी होने न दें।


आदिवासी हो समाज युवा महासभा के अध्यक्ष डॉ बबलु सून्डी ने ग्रामीणों को जानकारी दिया कि इस बार के भाषा आंदोलन को ऐतिहासिक बनाया जाए । दिल्ली जानेवालों की फोटो एवं आधारकार्ड लेकर राजिस्टर में सूची बनायें । मोक्ष यात्रा वाहन,रक्त की उपलब्धता तथा अन्य सामाजिक मामलों में महासभा और युवा महासभा की टीम को संपर्क करें । पशुधन की दिशा में गाँव में पशु टीकाकरण तथा ईलाज हेतु आदिवासी  हो समाज युवा महासभा के सहयोग से   शिविर का आयोजन करें ।  

युवा महासभा के पूर्व उपाध्यक्ष सह महासभा के कार्यकारिणी सदस्य भूषण लागुरी ने लोगों को बताया कि भाषा की लड़ाई एक सामाजिक मुद्दा है । दिल्ली में संगठन की ओर से रहने और खाने की व्यवस्था किया जा रहे है  । ट्रेन में आने-जाने-खाने के लिए स्वयं व्यवस्था कर संगठन को सहयोग करें । इस भाषा की लड़ाई में हमलोग हमेंशा सक्रिय हैं । अनुमंडल स्तर पर किसी तरह की जरूरतों के लिए हमें संपर्क करें।

 नुक्कड़ सभा कार्यक्रम में अनुमंडल अध्यक्ष बलराम लागुरी,पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष मंजीत कोड़ा,जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष पुतकर लागुरी,सचिव निर्मल सिंकू,चंद्रमोहन चातोम्बा,सोमनाथ कोड़ा,टुपरा सिंकू,भानु सिंकू,सिलवन्ती सिंकू,डाकुवा दुर्योधन गोप,मंगल चातर,गंगाराम सिंकू,माना चातर,बुधराम सिंकू,वैजनाथ सिंकू,लादुरा सिंकू,मिरजु सिंकू,सुखमति चातर,शकुन चातर,गोरवारी मुण्डा,लक्ष्मी मुण्डा,बुधनी सिंकू,जेमा सिंकू,सरस्वती  गोप,मंजू देवी,मोती सिंकू आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post