झींकपानी के नवागांव में साईं स्पज कम्पनी द्वारा reo सड़क, 5-5 डीप बोरिंग का इस्तेमाल करने और प्रदुषण से गांव के लोग परेशान।


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  झींकपानी के नवागांव में साईं स्पज कम्पनी द्वारा reo सड़क, 5-5 डीप बोरिंग का इस्तेमाल करने और प्रदुषण से गांव के लोग परेशान होने के कारण ग्रामीणों के साथ एक बैठक हुआ जिसमे जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा उपस्थित हुए। ग्रामीणों का कहना हैं की कम्पनी 2004-2005 से चल रही हैं 100 परिवारों को लाभ देकर 1000 परिवारों को नुकसान पहुंचा रही है। कम्पनी चलने से गाँव का नुकसान ही हो रहा है कम्पनी हम ग्रामीणों का बात नहीं सुनता है उल्टे उसके दलाल डराने का काम करते हैं। जॉन मिरन मुंडा ने कहा पश्चिमी सिंहभूम में सभी जगह खदान कारखाना खुला है लेकिन कंही बिकास नहीं हुआ है। 


पश्चिमी सिंगभूम में csr फंड में खुला लूट मचा हुआ है। 

साईं स्पज कम्पनी के प्रदूषण से 10 km तक लोग परेशान हैं। इसके अलावा मजदूरों को सरकार का मजदूरी भी भुगतान नहीं कर रहा है। कम्पनी गाँव में गुट बना कर फुट डालो शाशन करो का तरीका अपनाया है जिससे गाँव में भाईचारा नहीं रहा। साईं स्पज प्रबंधन बिकास का दावा किया जाता है लेकिन बिकास का दावा झूठा है हमने जिला परिषद का बैठक में जाँच कमेटी गठन कर गाँव का वस्तु स्थिति जानने और समस्या को खत्म करने का काम हो लेकिन इसपर भी अभी तक कोई काम नहीं हुआ है।
 
झींकपानी प्रखंड में hakuiyam डैम का निर्माण से पुरे प्रखंड में किसानो के लिए सिंचाई सुबिधा होगा हमने इसके लिए शुरू से आवाज उठाया है इसलिए hakuiyam डैम का निर्माण कराने का मांग सरकार से किया जाये।सर्व सम्मती से तय हुआ की आगामी दिनाक 18/06/2023 (रविवार )को एक बड़ा आम सभा किया जायेगा। जिसमे acc कम्पनी से प्रभाबित मजदूर और जमीन मालिक और पुरे किसान शामिल होंगे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post