चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर टाउन क्लब मैदान चाइबासा में योग दिवस मनाया गया और योगाभ्यास हुआ।
जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पूरी के द्वारा योग के गुणों को हम सभी को बताया गया और कहा गया कि आज वर्तमान समय में हम जिस दिन चरिया का नियमित पालन करते हैं।
उसमें योग अनिवार्य रूप से व्यक्ति को प्रत्येक दिन सुबह कम से कम आधा घंटा योग करना चाहिए जिससे हमारा मन और चित्र शांत और तनाव मुक्त होगा हम देखेंगे कि नित्य प्रतिदिन योग करने से हमारे शरीर में आंतरिक ऊर्जा के संचार का एहसास होने लगेगा।
और हमारे कार्य करने की क्षमता बढ़ने लगेगी साथी हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास होगा और योग में तो इतनी शक्ति है कि कई रोगों का सीधा समाधान योग से होगा आज प्रत्येक परिवार में ब्लड प्रेशर शुगर गैस की समस्या आम विषय बन गया है लेकिन यदि हम लोग प्रतिदिन योग करते हैं तो यह समस्या जड़ से समाप्त हो जाए इसीलिए लोग कहते भी हैं करे योग रहे निरोग आज के योगाभ्यास में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक रविशंकर विश्वकर्मा ,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गीता बालमुच्चु, मनोज लेयांगी, रामानुज प्रसाद ,दिलीप साव, विप्लव सिंह, दिनेश यादव, नवीन गुप्ता, पिंटू प्रसाद, दिलीप महतो, राकेश पोद्दार ,सौरभ प्रसाद, उपस्थित हुए।


