चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : सावधान अब शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गये तो 11 हजार या उससे भी अधिक जुर्माना भरना पड़ सकता है। आज एक मोटर साईकेल चालक को दो पैग शराब पिकर गाड़ी चलाना पड़ा महंगा उक्त वाहन के चालक द्वारा नशे की हालत में मोटरसाइकिल चलाया जा रहा था।
सदर थाना पुलिस द्वारा उस गाड़ी को जप्त कर सुरक्षार्थ थाना लाकर मोटर वाहन अधिनियम के सुसंगत धाराओ के अंतर्गत कार्यवाही के लिए जिला परिवहन कार्यालय को प्रतिवेदन भेजा गया।थाना द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन के आधार पर जिला परिवहन कार्यालय द्वारा मोटरसाइकिल चालक से 11000/ रु० का जुर्माना स्वरूप वसूल किया गया।
चाईबासा पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमो का उलंघन कर गाड़ी चलाने वालो के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही किया जा रहा है।नियमों का अनुपालन करे एवं पुलिस का सहयोग करे।

