सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला में आज से शुरू हो रही है रथ यात्रा। और इससे पहले बीती शाम को श्री मंदिर में हुई प्रभु के नेत्र उत्सव। नेत्र उत्सव में भक्त श्रद्धालुओं की अपार भीड़ रही। पंडित ब्रह्मानंद महापात्र के नेतृत्व में पंडितों ने नेत्र उत्सव की रस्म को पूरा किया। भक्तों श्रद्धालुओं ने यहां प्रभु जगन्नाथ की नव योवन वेश का दर्शन किया। पूजा अर्चना की। एवं आनंद बाजार में महाप्रसाद ग्रहण किया।
जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष राजा सिंहदेव। सुमित महापात्र, राजेश मिश्रा, शंकर सतपथि सहित सदस्यगण सक्रिय दिखे। मंगलवार को श्री मंदिर से भगवान कालिया अपने बड़े भाई बलभद्र, छोटी बहन सुभद्रा के साथ रथ में मौसी बाड़ी निकलेंगे। भक्त श्रद्धालु प्रभु की रथ यात्रा में शामिल होंगे।

