क्योंझर के द्रुपादा गांव पहुंची झारखंड पुनरुत्थान अभियान की पदयात्रा


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  झारखंड पुनरुत्थान अभियान की पदयात्रा रविवार को क्योंझर के द्रुपादा गांव पहुंची. इस दौरान जिला परिषद सदस्य रथो मुंडा, पार्वती मुंडा, हो समाज उपरुम जुमूर समिति क्योंझर के सत्यजीत मुंडा और ग्रामीणों के संयुक्त तत्वाधान में इसमें शामिल सदस्यों का जोरदार स्वागत किया गया. पहले उनकी आरती उतारा गई फिर फूल माला पहनाकर नींबू पानी पिलाया गया. उसी तरह से सिरिस पहाड़ में सुनील मुंडा, मनोहर सोय, गोविंदा देवगम, सुशंता देवगम, गोविंदा दिग्गी के नेतृत्व में यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया. फिर बसंतपुर के पास जलधार सिरका, लखींद्र मुंडा, सुभाष चंद्र होनहागा, पुरुस्तम सिद्दू, बासु पूर्ति और अन्य के द्वारा स्वागत किया गया।


टाटा कंपनी का किया जा रहा विरोध

इस प्रकार झारखंड पुनरुत्थान अभियान के सदस्यों का स्वागत जगह-जगह किए जाने पर अभियान के मुख्य संयोजक सन्नी सिंकु ने स्वागत करने वालों को धन्यवाद दिया. कहा कि लोगों ने अभियान के सदस्यों का स्वागत करके उनका हौसला बढ़ाया है. वरन इस तपती गर्मी में पदयात्रा करना आसान तो नहीं है. टाटा कंपनी ने आदिवासी मूलवासियों के लिए विकास के नाम पर जो गुप्त एजेंडा तैयार किया है, बहुत भयावह है. इसलिए टाटा कंपनी की जमशेदपुर से कालिंगनगर के बीच की विकास गलियारा के विरोध में यह पदयात्रा किया जा रहा है।

लोगों के बीच चलाया जा रहा जन जागृति अभियान

पदयात्रा में शामिल पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकू ने कहा कि झारखंड पुनरुत्थान अभियान की ओर से यह पदयात्रा विकास गलियारा के बीच पड़ने वाला 450 गांव के लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए जन जागृति अभियान चलाया जा रहा है. ताकि ओडिशा के पाली सभा में किसी तरह का फर्जी सभा कर सड़क चौड़ीकरण, रेल विस्तारीकरण और औधोगिक गलियारा के नाम पर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण न कर लें. बता दें कि झारखंड पुनरुत्थान अभियान के पदयात्रा का रविवार को दसवां दिन था. पदयात्रा में शामिल सदस्यों में अमृत मांझी, महेंद्र जामुदा, सुरेश महतो, मंगल सरदार, रेयान सामड, आकाश टुडू, विकास केराई, सुमंत ज्योति सिंकु, मंगल हांसदा, माजूराम दोराई, मोतीलाल मुंडा, सावन चतोंबा, डोमन पूर्ति शामिल है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post