सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का पूर्व मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : कहते लोग सौ सोनार की तो एक चोट लोहार कि यह कहावत सटिक बैठती है जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में।लोगों के बिच हर वक्त रहने वाले और समस्याओं का निदान कराने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा हो या सांसद गिता कोड़ा या फिर विधायक सोनाराम सिंकु क्षेत्र के लोगों के उम्मीद पर सहजता से उपलब्ध रहते है,शायद यही वजह है कि क्षेत्र के बुढ़ा बुर्जूग या फिर युवा, महिलाएं पहली पसंद के रूप में चाहते है।
अब लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव आने वालें है।
इसी को लेकर रविवार को जगन्नाथपुर पार्टी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत बनाने और गाव गांव तक पहूंचकर ग्रामिणों कि समस्याओं को खंगालने के लिए संगठनिक स्तर पर बैठक आयोजित कि गई।जगन्नाथपुर विधानसभा स्तरीय मुख्य कार्यकर्त्ताओं की बैठक जगन्नाथपुर प्रखंड़ अध्यक्ष ललित दोराबुरू की अध्यक्षता में हुई।बैठक मुख्यरूप से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा,सिंहभूम सांसद श्रीमती गीता कोड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकु मौजूद थे।बैठक में पहले संगठन को मजबुत और विस्तार करने पर चर्चा किया गया।इस दौरान पार्टी और संगठन कैस मजबूत होगी इस पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा नें नये रणनिती के तहत कार्यकर्ताओं को टिप्स भी दिए।साथ ही यह कहा गया कि संगठन तब मजबूत होगा जब हम गांव गांव और पंचायत पंचायत घुमेगें और लोगों को जोड़ेगें इसलिए जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के जगन्नाथपुर प्रखंड और नोवामुण्डी प्रखंड के अंतर्गत पड़ने वाले एक एक गांव कार्यकर्ता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी भ्रमण करें तथा गांव कि समस्याओं को ग्रामीणों से सुने और उसका निदान करायें।साथ ही पुर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के द्वारा दस दिवसीय संपर्क यात्रा चलाने का भी प्रखंड अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं का निर्देश दिया है।दस दिवसीय संपर्कयात्रा 21 जून से 30 जून तक चलाया जायेगा।फिर जूलाई में समीक्षा बैठक होगी और उसके बाद नई रणनिती होगी तैयार।
सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का पूर्व मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन
वहीं, सारी समस्याओं को सुनने के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने आश्वासन दिया कि इन सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर की जाएगी. उन्होंने कहा कि बंदगांव प्रखंड का सर्वांगीण विकास करना ही हमारा उद्देश्य है. आप सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने में आम भूमिका निभाए. क्षेत्र की समस्या का समाधान होगा।
बैठक में मुख्यरूप से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सिंहभूम सांसद श्रीमती गीता कोड़ा, जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु, जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष ललित दोराईबुरू, नोवामुण्डी प्रखंड अध्यक्ष मनजीत प्रधान, बुधराम पुरती, भरत गोप, बसंत गोप,चंचल यादव, जेना पुरती, हसलुद्धीन खान, सूरज मुखी, आबिद हुसैन, आफताब आलम, बीरबल हेस्सा, विक्रम हेम्ब्रम, शैलेंद्र हेस्सा, राजू हेंब्रम, विपिन लागूरी, रूपसिंह लागुरी, अविद हुसैन, कादिर अलि, मकरू सरदार, दिनेश प्रधान,आमोद साव,जितेन महतो, सुमित महापात्र,चंचल यादव, राजु गोप समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

