एआईजीसी की मांग संसद में उठाएंगे : गीता कोड़ा
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : चक्रधरपुर के रेलवे महात्मा गांधी सभागार में रविवार को ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल (एआईजीसी) का द्विवार्षिक महासम्मेलन का आयोजन किया गया. इस महासम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद गीता कोड़ा, विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सुखराम उरांव उपस्थित हुए. महासम्मेलन का शुभारंभ एआईजीसी के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. महासम्मेलन में तमाम रेलवे गार्ड (ट्रेन मैनेजर) ने लाइन बॉक्स को बहाल करने, ट्रेन मैनेजर के पद पर एंट्री ग्रेड पे को 4200 करने, 9 घंटे की ड्यूटी सुनिश्चित करने, पुराने पेंशन स्कीम को बहाल करने और सभी रिक्त पदों पर रेलकर्मियों को बहाल करने की मांग मुख्य रूप से उठाई.
एआईजीसी की मांग संसद में उठाएंगे : गीता कोड़ा
कार्यक्रम में मौजूद रेलवे गार्ड व अन्य।
मांगों के पूरा नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन करने की भी बात कही गई है. इस अवसर सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि महासम्मेलन में जो मांगें उठाई जा रही है वह जायज है. उन्होंने कहा कि वे एआईजीसी की आवाज संसद में उठाएंगी. साथ ही संगठन को पूरा सहयोग करेंगी. विधायक सुखराम उरांव ने भी एआईजीसी के कार्यों की सराहना की और उनको अधिकार दिलाने में हर संभव मदद करने की बात कही।
इस महासम्मेलन में चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगुड़ा, राउरकेला, बंडामुंडा, चक्रधरपुर, सिनी, आदित्यपुर, टाटा, डोंगवापोशी, जुरुली समेत अन्य स्टेशनों से एआईजीसी के ब्रांच सचिव व सदस्य मौजूद थे।

