टांगरपोखरिया पंचायत के तिलायजारीगांव के लोगों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, विधायक नें किया सड़क निर्माण का शिलान्यास।


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :   मझगांव के विधायक निरल पुरती के प्रयास से मझगांव विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत टांगरपोखरिया पंचायत के तिलायजारीगांव के लोगों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, तिलायजारी गांव तक जाने वाली मुख्य सड़क लगभग डेढ़ किलोमीटर लम्बी कीचड़युक्त सड़क पीसीसी सड़क में तब्दील होगी। लगभग 600 की आबादी वाला तिलायजारी गांव वर्षों से मुख्य सड़क से पूरी तरह से कटा हुआ था। कोकचो - खेड़ियाटांगर मुख्य सड़क से लगभग दो किलोमीटर अन्दर स्थित तिलायजारी गांव जाने का एकमात्र मिट्टी मुरूम सड़क बरसात के मौसम में कीचड़युक्त होने के कारण उक्त गांव पूरी तरह से टापू बन जाता था। 

स्थानीय ग्रामीणों एवं महिला समूह के आग्रह पर स्थानीय विधायक निरल पुरती के अनुशंसा पर उपायुक्त प० सिंहभूम द्वारा जिला खनिज फाउंडेशन मद से खेड़ियाटांगर से तिलायजारी तक पीसीसी सड़क निर्माण का स्वीकृति प्रदान किया गया है। रोजो संक्रांति के शुभ अवसर पर विधायक निरल पुरती द्वारा उक्त बहुप्रतीक्षित सड़क का शिलान्यास किया गया। 

वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक निरल पुरती को हार्दिक धन्यवाद देते हुए उनका आभार जताया।

इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए विधायक निरल पुरती ने कहा कि क्षेत्र का विकास और आपकी बुनियादी समस्याओं का समाधान ही हमारी प्राथमिकता है। विगत चुनाव के दौरान मैंने आपसे जो वादा किया था मैंने उसे पूरा करने का काम किया है तथा आगे भी आपके हर दुःख सुख में मैं हमेशा आपके साथ पूरी ताकत से खड़ा रहूंगा और आपके हर समस्याओं का समाधान करने के लिए हर वक्त तत्पर रहूंगा। 

इस अवसर पर झामुमो जिला सचिव सोनाराम देवगम, जिला परिषद सदस्य जवाहर बोयपाई, टांगरपोखरिया के मुखिया मंगल सिंह पुरती, अंगरडीया के मुखिया जगमोहन पुरती, पंचायत समिति सदस्य जुरेन्द्र कुंकल, तिलायजारी मुंडा ब्रजमोहन कुंकल, खेड़ियाटांगर मुंडा पिपलेश पुरती, रंजन सावैंया, विनोद सावैंया, एलिस सावैंया, जिला झामुमो सदस्य विश्वनाथ बाड़ा, उर्मिला सावैंया, लक्ष्मी सावैंया, अभिराम सिंह देवगम, शंकर निषाद, उदय पुरती समेत काफी संख्या में स्थानीय महिला एवं पुरुष उपस्थित थे - सोनाराम देवगम, सचिव, झामुमो, प० सिंहभूम जिला समिति।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post