सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड राज्य में संचालित सभी कोटि के कक्षा केजी से कक्षा 8 तक के विद्यालय 17 जून तक बंद रहेंगे। इस संबंध में झारखंड सरकार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।
सरकार के सचिव के.रवि कुमार द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यालय दिनांक 15 जून से पूर्व की भांति संचालित होगी। इस 14 जून को जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।