योजना के लिए लाभुक समिति का गठन ही नहीं किया गया तो पैसे की निक्कासी कैसे की गई

ग्रामीण मुण्डा व वार्ड सदस्य नें कि मुण्डूई पंचायत में ग्रामीणों के साथ बैठक, किया जांच की मांग


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :   जगन्नाथपुर प्रखण्ड के मुंडुई पंचायत के अंतर्गत बासुदेबपुर ग्राम में शनिवार को ग्रामीणों द्वारा एक बैठक बुलाई गई। जिसमें ग्रामीण मुंडा विनय कुमार पंवार एवं वार्ड सदस्य संतोष कुमार प्रधान भी उपस्थित हुए। बैठक सभा में मुख्य रूप से ग्राम चल रही विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। ग्रामीणों द्वारा बैठक सभा में मुख्य रूप से चर्चा का विषय बना कि सरकारी मुख्य सड़क पर ग्राम कोंदरकोड़ा निवासी सुमन सरदार के द्वारा मुर्गी शेड का निर्माण कैसे किया जा रहा है। सावित्री सरदार के नाम से योजना स्वीकृत प्रदान है। सुमन सरदार के द्वारा प्राइवेट अमीन से दोनों ग्राम के सीमारेखा को चिन्हित कर मुख्य सड़क मार्ग पर मुर्गी शेड का अवैध निर्माण कर सरकारी रास्ता को अवरूद्ध किया जा रहा है। 


ग्राम गुमूरिया के प्राइवेट अमीन जयपाल दोराईबुरु द्वारा गलत तरीके से सीमांकन करने से बासुदेवपुर के कुछ ग्रामीण घर जमीन एवं स्कूल का आधा हिस्सा कोंदोरकोड़ा ग्राम में चला जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी से अनुरोध किया है कि यथाशीघ्र जांच कर अमीन पर उचित कार्रवाही करें। ग्रामीणों का कहना है कि रोजगार सेविका सबिता अंगरिया के द्वारा विकास योजनाओं के बारे में कभी किसी ग्रामीण को जानकारी नहीं दी जातीहै। परिवाद एवं व्यक्ति विशेष को ही योजना का लाभ मिल रहा है और उन्हीं से ही भेंट मुलाकात कर वापस लौट चली जाती हैं। ग्राम में चल रही सभी विकास योजनाओं पर ग्राम के ही तरनीसेन साहु के द्वारा लूट मचाई गई है। उनके नाम पर वर्ष 2021में एक बकरी शेड एवं विजय कुमार साहू के नाम पर एक बकरी शेड योजना का लाभ ले चुके हैं। वर्तमान वर्ष 2023 में भी लालिमा साहू के नाम से एक मुर्गी शेड एवं सुकेषी साहू के नाम से गाय शेड का लाभ ले चुके हैं। हाल ही में जगदीश साहू के नाम से स्नान घाट स्वीकृत प्रदान किया गया है एवं योजना को लेकर पैसे की निक्कासी भी कर दी गई है। 

इस योजना के बारे में ग्रामीणों का कहना है कि इस योजना के लिए लाभुक समिति का गठन ही नहीं किया गया है तो पैसे की निक्कासी कैसे की गई। जिस तालाब में स्नान घाट बन रहा है। उस तालाब में ग्राम के 1%ग्रामीण भी नहीं नहाते हैं। उस तालाब का सर्व प्रथम मनरेगा से खोदाई किया गया था बाद में उसी तालाब को ही वन विभाग से खोदाई किया गया। ग्रामीण आश्चर्य हैं कि एक ही परिवार के लोगों को इतनी सारी योजना कैसे मिल रही है। नया पोखर से सुरेन प्रधान के जमीन तक कच्चा नहर निर्माण 1किलोमीटर दर्शाकर दो लाख अस्सी हजार रूपए की बंदरबांट कर दिया गया है। जिसकी लिखित शिकायत लोकपाल से की जाएगी। इस योजना में कोंदोरकोड़ा निवासी सुमन सरदार मेंट रह चुकी हैं। 

ग्राम में बहुत सारे ऐसे योजना है जो धरातल पर बना ही नहीं और पैसे की निक्कासी कर दिया गया है। एक ही जमीन को कभी मेडबंधी तो कभी जमीन समतलीकरण दिखाकर सरकारी पैसे की बंदरबांट कर दिया गया है। मृत लोगों के नाम पर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत प्रदान कर अपने यहां बनाने को लेकर तरनीसेन साहु एवं सुकेषी साहु के नाम पर न्यायालय में अब भी केश चल रहा है।
तरनीसेन साहु उन्हीं लोगों का ही योजना स्वीकृत प्रदान कराते हैं जिसमें वह बिचोलिया बनकर काम करने सकें।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post