अभिजीत प्लांट से केबूल तार चोरी के मामले में पुलिस ने सरायकेला में केबूल तार लदा हुआ वाहन के साथ छ: व्यक्ति को किया गिरफ्तार



सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : खरसांवा में बंद पड़े अभिजीत प्लांट से केबूल तार चोरी के मामले में केबूल तार लदा हुआ दो वाहन के साथ सरायकेला पुलिस ने गुटूसाई विद्यालय के समीप छ: व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार व्यक्तियों में जुगसलाई पूर्वी सिंहभूम के गुलाम वारिस, नौशाद अंसारी, मोहम्मद जलाल, अब्दुल रियाज, एमडी एजाज शामिल है। इसके अलावा मुर्शिदाबाद के काजी खैरुल नामक व्यक्ति भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

पुलिस ने मौके में केबूल लदा दो वाहन क्रमशः जेएच 06 एल 4380 एवं जेएच 05 डीई 0879 भी जप्त किया है।
सरायकेला थाना में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने मीडिया को बताया कि सहायक अवर निरीक्षक सुगलाल सिंह सशस्त्र बल के साथ पेट्रोलिंग के दौरान गुटूसाई  स्कूल के पास पहुंचे तो कुछ व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। सशस्त्र बल के सहयोग से भाग रहे व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। जबकि कुछ व्यक्ति भागने में सफल रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post