चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : 2014 के बाद से देश व लोकतंत्र की स्थिति सबके सामने स्पष्ट हैं. लगातार संवैधानिक मूल्यों - न्याय, बराबरी, बंधुत्व, धर्मनिरपेक्षता – एवं लोकतान्त्रिक ढांचे पर हमले बढ़े हैं. झारखंडी समाज के तानाबाना को तोड़ने की कोशिशें बढ़ी हैं. जन अधिकारों पर हमलें बढ़े हैं।
इन गंभीर मुद्दों पर चर्चा कर 2024 लोकसभा चुनाव के लिए दिशा को तय करने के लिए लोकतांत्रिक राष्ट्रनिर्माण अभियान, झारखंड जनाधिकार महासभा, झारखंड किसान परिषद, खाद्य सुरक्षा जन अधिकार मंच, पश्चिमी सिंहभूम व अन्य संगठनों द्वारा *4 जून 2023 (रविवार) को सुबह 10 बजे से दिव्य भारती, चाईबासा में कोल्हान स्तरीय समागम* का आयोजन किया जा रहा है. इसमें प्रमंडल के तीनों जिलों से सामाजिक कार्यकर्ता व जन संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे. मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय पत्रकार सह लेखक भाषा सिंह व आदिवासी अधिकारों पर संघर्षरत आयरन लेडी दयामनी बरला होंगी।
सभी मीडिया साथी समागम में आमंत्रित हैं। कार्यक्रम का पोस्टर संलग्न है।
कार्यक्रम स्थान : दिव्य भारती, चाईबासा
समय व तिथि : सुबह 10 बजे से, 4 जून 2023 (रविवार)।
