चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : रोटरी क्लब चाईबासा की ओर से स्थानीय अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका विद्यालय में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चाईबासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा छात्राओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। जांच में मुख्य रूप से छात्राओं का सर्वप्रथम बीएमआई जांच किया गया उसके निष्कर्ष के आधार पर फिर आगे की जांच जैसे रक्तचाप, हिमोग्लोबिन, कुष्ठ से संबंधित जांच की गई। उल्लेखनीय है की छात्राओं की जांच में कुष्ठ या मलेरिया के रोगी नही मिले।
इस अवसर पर छात्राओं की जांच के आधार पर उन्हे दवाएं भी गई जिसमे साधारण सर्दी जुकाम के अलावा काफी संख्या में मिले एनिमिक छात्राओं को आयरन की दवाएं साथ ही साथ कैल्शियम एवं मल्टीविटामिन की गोलियां भी दी गई। इस चिकित्सा शिविर में डॉ मानोशी संतरा के द्वारा मैंस्ट्रूअल हाइजीन पर छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही उनके बहुत सारे सवालों के जवाब देते हुए डॉ मानोशी के द्वारा मैंस्ट्रूअल हाइजीन से संबंधित बहुत सारे तथ्यों पर प्रकाश डाला गया एवं उन्होंने इससे संबंधित भ्रम दूर करने का प्रयास किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब की ओर से निशुल्क सेनेटरी नेपकिन का भी वितरण किया गया।
चिकित्सा शिविर में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रितेश मूंधड़ा, सचिव सौरभ प्रसाद, शीतल मूंधड़ा, अमित कुमार, विक्रम खिरवाल, विष्णु अग्रवाल, कौशिक पिरोजीवाल आदि उपस्थित थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से आई हुई टीम में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संगीता मुंडरी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राशि मेदिरत्ता, MPW अंजिष्णु प्रकाश, विजय मरांडी, साइबा मुर्मू एवं एएनएम संगीता कुमारी, माधुरी पिंगुआ, ललिता मिंज सावित्री देवगम तथा GNM उमा रानी दोराईबुरु उपस्थित रहीं। शिविर के सफल आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य अंगनू उरांव एवं सहायक शिक्षिका कनकलता केंदा रानी एवं छात्रावास अधीक्षक सुमिन कुमारी का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। शिविर में कुल 146 छात्राओं का स्वास्थ्य जांच किया गया।

