चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू में 17 साल की एक नाबालिग लड़की का शाहबाज़ आलम मंसूरी नामक युवक ने अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है. अपहरण का शिकार हुई लड़की के पिता ने खुद बताया है की आरोपी शाहबाज़ आलम ने उसे फोन कर उसकी बेटी उसके कब्जे में होने की बात कही. साथ ही कहा है कि बेटी की सलामती चाहता है तो उसे दो लाख रूपये नगद फिरौती दे. पुलिस को इसकी सूचना देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दिया है. इस संबंध में पीड़ित के पिता का कहना है की उसकी बेटी 23 जून शुक्रवार को शाम 6 बजे घर के बाहर आसपास घुमने निकली थी. उसके बाद से वह घर नहीं लौटी. 24 जून शनिवार की सुबह उसकी बेटी के फोन नंबर से शाहबाज़ आलम ने फोन कर बताया की उसकी बेटी उसके कब्जे में है और बेटी की सलामती चाहता है तो उसे दो लाख रूपये दे दे. पुलिस को सूचना देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी शाहबाज़ ने दिया है. इस मामले की पीड़िता के पिता ने लिखित किरीबुरू थाना को दे दी है. पुलिस पूरे मामले की पड़ताल 'और अपहरण की गयी लड़की और आरोपी शाहबाज़ की तलाश में छापामारी कर रही है.
लोग लव जिहाद मान रहे हैं
इधर जानकार सूत्र का कहना है कि युवक उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया और धोखे से उसे किडनैप कर लिया. जिसे लोग लव जिहाद मान रहे हैं. इस मामले को लेकर पश्चिम सिंहभूम जिले में माहौल एक बार फिर गर्म है. बताया जा रहा है की आरोपी शाहबाज़ आलम मंसूरी पर किरीबुरू थाना में कई मामले दर्ज हैं. यही नहीं हिन्दू लड़कियों के साथ गलत करने के मामले में वह कई बार पीआर बांड भरकर किरीबुरू थाना से ही छुट गया है. जानकारी यह भी मिली है की आरोपी शहबाज़ आलम मंसूरी सेल किरीबुरू खदान में सप्लाई मजदुर भी है और सरकारी लाइसेंसी शराब दूकान में सुरक्षाकर्मी के पद पर भी काम करता है. दोनों जगह काम में रखने से पहले आचरण पत्र दिखाना अनिवार्य है. लेकिन आपराधिक मामले दर्ज होने के बाद भी उसे दो जगह काम पर कैसे रखा गया, यह भी सवाल लोग पूछ रहे हैं. बहरहाल हिन्दू नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में शाहबाज़ आलम का नाम आने से ईलाके के लोगों में गुस्से का उबाल है और इस मामले में पुलिस से आरोपी पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है.
पुलिस 48 घंटे में करें गिरफ्तार नहीं तो होगा आंदोलन : सतीश पुरी
पश्चिमी सिंहभूम जिला भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पुरी ने कहा कि पुलिस 48 घंटा में आरोपी को गिरफ्तार करें नहीं तो भाजपा आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला लव जिहाद का है इसलिए पुलिस मामले को गंभीरता से लें. उन्होंने कहा कि आरोपी पहले भी लड़की के साथ छेड़छाड़ कर चुका है. लेकिन हमेशा पुलिस करवाई करने के जगह थाना से छोड़ दिया जाता हैं. जिस कारण आरोपी का मन बढ़ गया और पुलिस उसे छूट दे रखा है. उन्होंने पुलिस से मांग किया है कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा दिया जाएं. ताकि परिवार पर कोई दबाव ना बना सके.
