भारतीय स्टेट बैंक का किसान संपर्क सह वित्तीय समावेशन कार्यक्रम आयोजित


भारतीय स्टेट बैंक चाईबासा शाखा ने 1.63 करोड ऋण बाँटे

 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :   पिल्लई हॉल चाईबासा में भारतीय स्टेट बैंक चाईबासा मुख्य शाखा द्वारा किसान संपर्क सह वित्तीय समावेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक पटना मंडल के मुख्य महाप्रबंधक शिव ओम दीक्षित बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का मुख्य महाप्रबंधक शिव ओम दीक्षित द्वारा दी प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों एवं ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन के विषय में एवं भारत सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों महिलाओं एव ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि आप एसबीआई से जुड़कर इस योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। साथ में उन्होंने कहा कि एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंक है और यह बैंक ग्रामीण महिलाओं एवं किसानों के साथ कथा से कधा मिलाकर अपना योगदान देने के लिए कटिबद्ध है।

भारतीय स्टेट बैंक चाईबासा शाखा ने 1.63 करोड ऋण बाँटे

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक श्री शिव ओम दीक्षित द्वारा 15 ग्राहकों के बीच में 1.63 करोड़ रूपये का ऋण वितरण किया गया इसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री रोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, आर्थिक सशक्तीकरण और रोजगार सृजन (स्टैंड अप इंडिया) एंव SHG CREDIT शामिल हैं। साथ में 4.59 करोड़ का व्यवसायिक ऋण का स्वीकृति पत्र बांटा गया। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस वेतन पैकेज खाता के अंतर्गत रु पचास लाख का चेक श्रीमती पूजा सिंह (पति स्व मिथिलेश कुमार) को प्रदान किया गया। किसान संपर्क सह वित्तीय समावेशन कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक देवेश मित्तल (व्यवसाय एंव परिचालन) राँची सुनील कुमार आजाद (सहायक महाप्रबंधक) क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय चाईबासा भारतीय स्टेट बैंक चाईबासा के मुख्य प्रबंधक श्री रजनीश कुमार, चाईबासा शाखा के उप-प्रबंधक श्री जगदीश चन्द्र चाकी एंव भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय चाईबासा के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में लाभुक एंव ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद श्री शिव ओम दीक्षित एव रांची एव जमशेदपुर से आये अधिकारियों के साथ चाईबासा मुख्य शाखा में पुनर्व्यवस्थित परिसर का लोकापर्ण करने के लिए प्रस्थान किया गया।
भारतीय स्टेट बैंक चाईबासा मुख्य शाखा पहुँचकर उनके द्वारा पुनर्व्यवस्थित परिसर का लोकापर्ण किया गया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बैंकिंग सेवा के जरूरत और ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टेट बैंक चाईबासा मुख्य शाखा का स्वरूप बदला गया। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक देवेश मित्तल (व्यवसाय एव परिचालन) रॉची. सुनील कुमार आजाद (सहायक महाप्रबंधक), क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय चाईबासा, भारतीय स्टेट बैंक चाईबासा शाखा के मुख्य प्रबंधक श्री रजनीश कुमार, चाईबासा शाखा के उप-प्रबंधक श्री जगदीश चन्द्र चाकी एवं भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय चाईबासा के अधिकारी भी मौजूद थे।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्य महाप्रबंधक श्री शिव ओम दीक्षित ने कहा कि बदलते समय को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक चाईबासा मुख्य शाखा का भी स्वरूप बदला गया ताकि आने वाले दिनों में ग्राहकों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो इस बात का भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि भारतीय स्टेट बैंक की जितनी भी सेवाएं हैं वे ग्राहकों को मिले ताकि ग्राहक इसका लाभ ले सके। हमारा संकल्प है कि हम उन सभी बचे हुए लोगों को भी भारतीय स्टेट बैंक के साथ जोड़ना चाहते हैं जिनका खाता भारतीय स्टेट बैंक में नहीं है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post