पीएम किसान ई-केवाईसी शिविर आयोजित


 सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) :   जिला के सरायकेला अंचल अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के चमारू, टेंटो पोसी,एवं नारायणपुर पंचायत भवन में पीएम किसान के योग्य लाभुकों का ई-केवाईसी कराने के लिए विशेष शिविर आयोजित।


 इस शिविर मे वैसे किसान जिनका ई-केवाईसी नहीं हो पाया था। उनका ई-केवाईसी हुई। इसके अलावे जिन किसानों का भूमि से संबंधित विवरण पीएम किसान पोर्टल में अपलोडेड नहीं हुआ था।वैसे किसानों से भी भूमि से संबंधित दस्तावेज़ प्राप्त कर भूमि संबंधी विवरण अपलोड करने का कार्य हुई। इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों में पर्यवेक्षक के रूप में सरायकेला अंचल निरीक्षक, गम्हरिया प्रखंड कृषि पदाधिकारी, बीटीएम गम्हारिया, सहित संबंधित पंचायत के मुखिया, ग्राम प्रधान, किसान मित्र सहित अन्य लोग उपस्थित थे। शिविर का किसानों ने लाभ उठाया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post