मोदी जी को गरीबों का दुख मालूम 2024 में जनता के आशीर्वाद से जीतेंगे और गरीबों का कल्याण करेंगे : दानवे


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  भारतीय जनता पार्टी की सामूहिक मोर्चा सौजन्य से जैंतगढ़ में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य रेल कोयला मंत्री राव साहेब पाटिल दानवे ने कहा मोदी जनता के दुख दर्द से भलीभांति परिचित हैं माटी के लाल मोदी जी को गरीबी और गरीबों का पूरा एहसास है उन्होंने जो कल्याणकारी योजनाएं जनता के लिए लागू की है। दुनिया में इसकी मिसाल बहुत कम मिलती है। 


मोदी जी ने ग्रासरूट काम करते हुए अंतिम पायदान में खड़े नागरिक को लाभ पहुंचाने का काम किया है हमें जन-जन तक मोदी जी के कार्य को पहुंचाना होगा मोदी जी ने कोविड के महाविनाश कालीन अवसर पर जो काम किए हैं दुनिया उसकी मिसाल देती है जब कोविड़ में सारा जग सो रहा था मोदी जी दिन-रात जनता के लिए काम कर रहे थे। भारत के अर्थव्यवस्था को संतुलित रखने के साथ जन जन को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के साथ अनाज और रोटी की व्यवस्था किया आज गरीबों को मुफ्त सिलेंडर, शौचालय, पीएम आवास, मुफ्त पेयजल, सस्ती बिजली, सब मोदी जी का देन है ।

आज महिलाओं को धुएं और लकड़ी की कीच कीच से निजात मिल गई है आज घर की महिलाएं स्वयं स्वलंबी हो रही है यह सभी मोदी जी मेहनत का नतीजा है उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर बरसते हुए कहा घोषणाओं और वादों के साथ सत्ता में आई हेमंत सरकार ने जनता के सपनों पर तो सुसाराफात किया है।
 
तीन कमरे का आवास और ऋण माफी मुफ्त बिजली की घोषणा के साथ सत्ता में आए हेमंत सोरेन सत्ता सुख में लीन है और जनता त्रस्त है इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित थे। मंच का संचालन सुभाष जोंको ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतीश पुरी ने की। सरायकेला खरस्वान जिला के संगठन प्रभारी जेबी तुबिड और पूर्व झारखंड सरकार के मंत्री बडकुंवार गगराई ने भी संबोधित किया धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष राय भूमिज ने की।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post