सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : समाहरणालय सभागार मे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के अध्यक्षता मे मतदाता सूची विषेश संक्षिप्त पुनरिक्षण कार्यक्रम 2024 के संदर्भ मे बैठक आयोजित हुई।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि सभी बीएलओ अभियान चलाकर डोर टू डोर सर्वे कर प्रत्येक घर के सदस्यों की जानकारी प्राप्त करें। और छूटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु आवेदन लें। आवेदन पत्र प्रविष्ट के क्रम में मतदाताओं का मोबाइल नंबर, पता एवं ईमेल आईडी भी प्रवीष्ट करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक में उपस्थित विभिन्न राजनितिक दलों के सदस्यों से मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु क्षेत्र मे लोगो को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम के सफल संचालन मे पुलिस प्रशासन के साथ राजनितिक दल के सदस्यगण एवं समाजसेवी सदस्यों का सहयोग आपेक्षित है।
बैठक मे जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह,सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, मान्यता प्राप्त राजनितिक दल के सदस्य एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित थे।
