पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय के प्रयास से सरायकेला खरसावां जिला के बड़ा आमड़ा में लगा नया ट्रांसफार्मर और युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र ने किया इसका उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली राहत


 सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) :  ईचागढ़ प्रखंड के गुदड़ी पंचायत अंतर्गत बड़ा आमड़ा गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रांची के पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय के प्रयास से लगा 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर और युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा ने किया इसका उद्घाटन।


  श्री मिश्रा ने बताया कि पिछले 6 महीनों से बड़ा आमड़ा गांव में 100 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया था। ट्रांसफार्मर जलने से गांव के बिजली उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बड़ा आमड़ा गांव के ग्रामीणों ने इचागढ़ क्षेत्र के युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एवं युवा नेता मंसूर अंसारी को इसकी सूचना दी। 

तत्पश्चात त्वरित कार्रवाई करते हुए इसकी जानकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रांची लोकसभा के पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय को दी गई। जानकारी मिलने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सहाय ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से बात कर 24 घंटे के अंदर 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। नया ट्रांसफार्मर लगने से गांव में विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई। मौके में ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया। ऐसा कि ग्रामीण पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रांची लोकसभा के पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय का आभार व्यक्त करते नहीं थक रहे थे।

 उद्घाटन कार्यक्रम के इस मौके में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश मुंदुईया, जिला सचिव रिजवान खान, जिला उपाध्यक्ष सिद्दीक अंसारी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post