चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : चाईबासा चैम्बर के अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल के नेतृत्व में चाईबासा चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा शहर में लचर विधुत व्यवस्था तथा शहर में निर्बाध विधुत आपूर्ति में हो रही समस्याओं हेतु अधीक्षण अभियंता विधुत कृष्णा कुमार सिंह से भेंट कर समस्या का अविलंब सुधार कि मांग की, भेंट के क्रम में विधुत विभाग के अन्य पदाधिकारी विधुत कार्यपालक अभियंता चाईबासा महेश्वर कुमार विधुत कार्यपालक अभियंता चकरधरपुर अमित खलखो विधुत कार्यपालक अभियंता तकनीकी चाईबासा संजीव कुमार भी उपस्थित थे चाईबासा शहर की लचर विधुत व्यवस्था पर अधीक्षण अभियंता कृष्णा कुमार सिंह द्वारा चाईबासा चैम्बर को यह आस्वस्त किया की सदर फीडर में अत्यधिक लोड होने की कारणवश विगत दिनों में समस्या बढ़ी है अपितु उन्होंने अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों को लोड का वितरण सही कर आज संध्या तक व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया है।
उन्होंने यह भी बताया की जिले के उपयुक्त महोदय को टाटा कॉलेज के समीप जमीन आवंटित करने हेतु लिखा गया है। जिस पर विभाग द्वारा नए पी० एस०एस की स्थापना सुनिश्चित की जाएगी फलस्वरूप आने वाले वर्षो में चाईबासा शहर के उपभोगताओं को आपूर्ति में कोई समस्या नहीं आएगी।
विधुत विभाग के पदाधिकारियों द्वारा चाईबासा चैम्बर को आस्वस्त किया गया की आज संध्या से चाईबासा शहर की विधुत आपूर्ति निर्बाध रहेगी साथ ही साथ उन्होंने चाईबासा चेंबर के माध्यम से आम उपभोगताओं से आग्रह भी किया है। उपभोगता अपने उपयोग अनुसार लोड में बढ़ोतरी करवा ले परिणामस्वरुप विभाग को यह ज्ञात होगा की शहर में कितनी विधुत की आवश्यकता है। चाईबासा चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष शिबुलाल अग्रवाल विकास गोयल सचिव संजय चौबे सयुंक्त सचिव नितिन अग्रवाल कोषाध्यक्ष आदित्य विक्रम सारदा विधुत उपसमिति के सभापति सरदार इंद्रजीत सिंह रंधावा कार्यकारिणी सदस्य गोविंदा खेतान ,हाजी वकील खान अंकेक्षक मुकेश पोद्दार विकाश अग्रवाल उपस्तिथ थे।

