महामहिम राष्ट्रपति 18 जुलाई को देंगे भूमि सम्मान प्लेटिनम सर्टिफिकेट, सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त भी होंगे सम्मानित


 सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) :  महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा आगामी 18 जुलाई 2023 को सरायकेला खरसावां जिले के उपायुक्त श्री अरवा राजकमल को विज्ञान भवन में सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए आमंत्रण भी पहुंच चुका है। यह सम्मान भू अभिलेखों का बेहतर ढंग से डिजटलाइजेशन और मार्डनाइजेशन करने पर दिया जा रहा है। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के द्वारा उपायुक्त श्री अरवा राजकमल को यह सम्मान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री भू अधिकार आवासीय योजना के बेहतर प्रदर्शन के लिए है।

सूत्रों के मुताबिक भूमि संसाधन विभाग ग्रामीण मंत्रालय भारत सरकार ने इस दिशा में पहल की है।

बताते चलें कि भू अभिलेखों का बेहतर ढंग से डिजटलाइजेशन और मार्डनाइजेशन करने पर झारखंड के कुल 9 जिलो के उपायुक्त को सम्मानित किया जाना है। जिसमें सरायकेला खरसावां जिला भी शामिल है। इस संबंध में आज विभागीय सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक भी हुई।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post