चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : किसी भी क्षेत्र में मेहनत करने में निरंतरता रहे तो कभी पीछे रहेंगे। एकेडमिक क्षेत्र में टॉपर रहने का अर्थ है कि आपका मानसिक संतुलन काफी बेहतरीन है। इसे जीवन भर निरंतरता बनाए रखें। ये बातें संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल एंड जूनियर कॉलेज में आईसीएससी के 10 वीं और 12वीं में परीक्षा के टॉपरों के सम्मान में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कोल्हान प्रमंडल के डीआईजी अजय लिंडा ने कही।
उन्होंने कहा कि जब विद्यालय के शिक्षक विद्यार्थियों के अभिभावक काफी मेहनत कर बच्चों को परीक्षा में बेहतर करने के लायक बनाने का हर संभव प्रयास करते हैं और उसमें विद्यार्थी खरा उतरते हैं तो शिक्षक और अभिभावकों को एक तरह से फीडबैक मिल जाता है। इससे विद्यालय को और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।
समारोह में संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल एंड जूनियर कॉलेज की प्रिंसिपल सिस्टर ज्योत्स्ना, पुलिस इंस्पेक्टर सह स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य किशोर तामसोय, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर एलिना, सदर थाना के पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार समेत अभिभावक एवं काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।