सांसद ने चार पीसीसी पथ का किया शिलान्यास, बीडीओ को दिए आवश्यक दिशा निर्देश


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिम सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा ने कुमारडूंगी प्रखंड एवं मझगांव प्रखंड में जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को जानने एवं निराकरण का प्रयास किया। जनसंपर्क अभियान में कुमारडुंगी प्रखंड अंतर्गत मेरेल साई में लगभग एक करोड़ की लागत से बनने वाले पीसीसी पथ का शिलान्यास किया। मझगांव प्रखंड के विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों के साथ गहनता से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को जल्द से जल्द प्रखंड के समस्याओं का निराकरण करने का आदेश दिया। मझगांव प्रखंड अंतर्गत मझगांव पंचायत के उल्टा घर से कोकरकाटा तक 1500 फीट पीसीसी पथ एवं सोनापोसी पंचायत अंतर्गत कलकलगुटू में 4900 फीट पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया।

ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द होगा निराकरण – गीता कोड़ा

खड़पोस पंचायत में ग्रामीणों से विचार विमर्श एवं स्थानीय समस्याओं के बारे में चर्चा की गई एवं जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन दिया गया। तरतरिया पंचायत अंतर्गत विकासाई में 1.2 किलोमीटर पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया। तरतरिया स्कूल चौक में ग्रामीणों के साथ वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुनी और जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।


धोबाधोबिन पंचायत अंतर्गत ग्राम धोबाधोबिन में समस्याओं को लेकर ग्रामीणों से विचार-विमर्श किया गया, ग्राम देवधर में ग्रामीणों संग बैठक कर उनके समस्याओं को जाना एवं ग्रामीणों को माननीय सांसद गीता कोड़ा ने आश्वस्त किया कि आपके समस्याओं को आने वाले समय में उच्च पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर जल्दी निराकरण करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र हेंब्रम, ओबीसी प्रदेश महासचिव मायाघर बेहरा, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ तामसोय, जिला महासचिव मासूम रजा, जिला महासचिव कैरा बिरुवा, जिला सचिव रविंद्र बिरुवा, जिला कार्यकारिणी सदस्य सनातन बिरुवा, जरार अहमद, मासूम खान, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवराज चातार, ग्रामीण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रितेश तामसोय, मझगांव प्रखंड अध्यक्ष शैलेश गोप, वरिष्ठ कांग्रेसी सनातन बिरुवा, कुमारडुंगी प्रखंड उपाध्यक्ष सुखलाल हेंब्रम, प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति सदस्य लक्ष्मण चातार, हीरालाल सिंकु, सुनील तिरिया, जिला सचिव भागीरथी बारिक, प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद जकाउल्लाह, सचिव जियाउर रहमान आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post