मसकल फाउंडेशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन, बच्चों ने सीखा नाटक, नृत्य के साथ और भी बहुत कुछ


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : मतकमहातु पंचायत मुखिया जुलियाना देवगम के पहल पर मसकल फाउंडेशन के द्वारा आयोजित पंचायत स्तरीय चार द्विवसीय समर कैंप का समापन हो गया।


  कैंप के अंतिम दिन डांस गुरु नारंगा देवगम द्वारा नृत्य के विधा सिखाया गया। 

बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ नृत्य में भाग लिया। पूरे कैंप के दौरान बच्चों ने हस्तलिपि,चित्रकला,स्पोकन इंग्लिश,नाटक के साथ गतिविधि आधारित मनोरंजक गीतों का आनंद लिया। इसमें शिक्षक अरुण प्रसाद,चित्रकार विश्वनाथ लकड़ा,मंगल सिंह मुंडा,नाट्य कलाकार प्रकाश कुमार गुप्ता, स्पोकन इंग्लिश शिक्षक सुब्रत चंद्र त्रिपाठी, एस्पायर संस्था के विकास नाग, खुशमती सावैयां, जेमंती सिदू, होलिका देवगम और सोनिया सामड ने महती भूमिका निभाई।


कैंप में हर गतिविधि में उल्लेखनीय भागीदारी एवं सहयोगी की भूमिका निभाने वाले सभी लोगों को मुख्य अतिथि ब्लडमैन लालू कुजूर और मुखिया जुलियाना देवगम के हाथों प्रशस्ति-पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान किया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि गर्मी छुट्टी के बाद भी बच्चों शैक्षणिक परिवेश मुहैया कराना मुखिया एवं मसकल फाउंडेशन की काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि समर कैंप के माध्यम से बच्चों को अपनी अभिव्यक्ति क्षमता खुलकर सामने रखने का अवसर मिलता है।


   समापन के अवसर पर प्रकाश कुमार गुप्ता द्वारा समर कैंप में सिखाया गया 'अंधविश्वास' नामक नाटक का बच्चे बच्चियों ने सफल मंचन किया। वहीं बच्चियों ने डांस गुरु नारंगा देवगम के सिखाए नृत्य का मनोरंजक प्रस्तुति दिया। 

  मौके पर समर कैंप में बच्चे बच्चियों को विभिन्न जानकारियां देने वाले शिक्षकों,कलाकारों एवं वोलंटियर्स मंगल सिंह मुंडा,अरुण प्रसाद,सुब्रत चंद्र त्रिपाठी,प्रकाश कुमार गुप्ता, नारंगा देवगम एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे बच्चियों को मुखिया,पंंसस एवं कमारहातु मुंडा के हाथों सम्मानित किया गया है।

कैंप के सफल आयोजन में मसकल फाउंडेशन के संरक्षक कृष्णा देवगम,रांधो देवगम,अध्यक्ष सुरजा देवगम,शिक्षक विमल किशोर बोयपाई,अभय देवगम,तुराम देवगम,राउतु सिंकू, राजेश देवगम समेत पंसस मंजू देवगम वार्ड सदस्य सविता देवगम आदि का बहुमूल्य योगदान रहा। मौके पर मसकल फाउंडेशन के संरक्षक मुंडा बिरसा देवगम,सोमय देवगम,रक्तदान समूह के पंकज खलखो,ललिता देवगम आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post