सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदिवासी रेयतदारों ने मेसर्स साह स्पंज पावर एण्ड प्राइवेट लिमिटेड चाईबासा, रुंगटा माइन्स चालियामा के करतूत को बयां किया। और कहा कि इनके खिलाफ न्यायालय का शरण लेंगे।
रेयतदारों ने बताया कि ग्राम मेड़की राजनगर के सिदियु देवगम से मेसर्स साह स्पंज पावर एण्ड प्राइवेट लिमिटेड चाईबासा द्वारा प्लांट बैठाने हेतु जमीन (खाता संख्या 23 प्लॉट नंबर 539,632,531 खाता संख्या 53 प्लॉट नंबर 548) लिया था। इसी तरह ग्राम मेड़की अर्जुन तापे से (खाता संख्या 11 प्लॉट नंबर 494) और सुनीता जारिका ग्राम मेड़की से (खाता संख्या 23 प्लॉट नंबर 642, 542, 541, 532, 533, 534) जमीन लिया था।
रेयतदारों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि जिस उद्देश्य से जमीन लिया वहां काम ना कर मेसर्स साह स्पंज पावर एण्ड प्राइवेट लिमिटेड चाईबासा ने रूंगटा माइन्स चालियामा को बेच दिया। रेयतदारों ने यह भी बताया कि कंपनी द्वारा जमीन दाताओं को नौकरी देने का आश्वासन दिया था जो आज तक नहीं पूरा किया गया। इतना ही नहीं एसएस रुंगटा माइन्स चालियामा गैरकानूनी तरीके से भी जमीन ले रहा है। रेयतदारों ने स्पष्ट किया कि बागुन जारिका ग्राम अराहासा और सोहन हेम्ब्रम ग्राम कुजू जिसके बिना एनओसी लिए ही बागुन जारिका और सोहन हेंब्रम अन्य भाइयों से जमीन खरीद लिया जो गैरकानूनी है। पीड़ित रेयतदारों ने बताया कि गांव के अन्य जमीनदाता भी इस संबंध में न्यायालय की शरण में जाएंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुनील सोरेन, निर्मल किस्कु, उदय बंकिरा, सुनीता जारिका,अनिल सोरेन आदि रेयतदार थे।


