सरायकेला सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्च विद्यालय का मेधावी छात्र सम्मान समारोह में विद्यालय के टॉपर्स डीईओ के कर कमलों से हुए सम्मानित


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय का मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मैट्रिक परीक्षा में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के टॉपर्स जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा के कर कमलों से हुए सम्मानित।


समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री सिन्हा ने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर जिले के मैट्रिक टॉपर्स को सम्मानित करने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्च विद्यालय जो संस्कार दिया बच्चे उसे जीवन में बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाएं। डिजिटल के इस युग में माता-पिता का भी कर्तव्य होगा कि बच्चों पर पैनी नजर रखें।


इससे पहले दीप प्रज्वलित कर उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। समारोह में इनके कर कमलों से मैट्रिक परीक्षा में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 भैया-बहन को स्मृति चिन्ह तथा अभिभावकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में रश्मिता पति, वर्षा सिंह, राज प्रधान, ममता कुमारी मुंडा, देवाशीष मिश्र, मुकुंद बिहारी महतो, सक्षम पडिहारी, सुप्रिया सिंह मोदक, शुभम कुमार पति, मुकुंद कुमार महतो, शामिल थे।


इसमें रश्मिता पति सरायकेला खरसावां जिला टॉपर जबकि वर्षा सिंह जिले में तृतीय स्थान हासिल की है।
समारोह में पत्रकार अतिथियों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष रामनाथ आचार्य, उपाध्यक्ष विषकेशन सतपथी, इस समारोह में उपस्थित थे। प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य ने विद्यालय की उपलब्धियों को बयां किया और कहा कि इस सफलता में माता पिता और गुरु जी का विशेष योगदान रहता है। उप प्रधानाचार्य तुषार कांत पति ने मंच संचालन किया।


समारोह में सुदीप पटनायक, बद्रीनारायण, चिरंजीवी महापात्र, गुरु चरण महतो, योगेश प्रधान, पूर्णचंद्र गोप, सहित शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं अभिभावकगण उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post