जगन्नाथपुर विधानसभा अंतर्गत दर्जनों योजनाओं का शिलान्यास कार्य सांसद गीता कोड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकु के हाथो संपन्न हुआ


सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों से जनता को जोड़कर विश्वास जीतना ही उद्देश्य - गीता कोड़ा


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिम सिंहभूम/जगन्नाथपुर: गांव -गांव शहर -शहर चल पड़ी है विकास कि लहर, मई महीने की भरी दुपहरी में धूप- छांव और बरसात की परवाह ना करते हुए विकास योजनाओं को मूर्त रूप देने हेतु सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यस्थल पर पहुंचकर उपस्थित ग्राम वासियों की बहुप्रतीक्षित जनहित की मांग पूरा करने हेतु आज दर्जनों योजनाओं का शिलान्यास सांसद गीता कोड़ा एवं स्थानीय विधायक सोनाराम सिंकु के कर कमलों के द्वारा सुसंपन्न हुआ, बिजली ,सड़क, पेयजल, पुल- पुलिया, तालाब निर्माण के अलावा सिंचाई सुविधा और शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं वह ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाने पर लगातार कार्य हो रहा है। 


हाल ही में 10 दिन के अंदर पश्चिमी सिंहभूम जिला में 2 दर्जन से ऊपर विकास योजनाओं का शिलान्यास कर सांसद गीता कोड़ा ने आम जनता को विकास योजना से जोड़ने का काम किया है, और उनके बीच पहुंचकर आम जनता के मन में आत्मविश्वास बढ़ाने एवं शासन सत्ता के प्रति आम जनता का विश्वास कायम करने में सफल रही है, जिस तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में सांसद गीता कोड़ा जी का अभिवादन एवं स्वागत किया जा रहा है प्रतीत होता है कि विकास योजनाओं को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है और आम जनता को अपनी सांसद गीता कोड़ा पर पूर्ण विश्वास है।


आज जिन योजनाओं का सांसद गीता कोड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकु के द्वारा शिलान्यास किया गया प्रमुख रूप से

1. प्रखंड-जगन्नाथपुर, पंचायत+ग्राम- मोंगरा में श्री विपिन सिंकु के तालाब में 250 फीट गार्डवाल निर्माण।

2. प्रखंड-जगन्नाथपुर, पंचायत+ग्राम- मोंगरा के पंचायत भवन के बगल में 450 फीट पी०सी०सी० पथ।

3. प्रखंड-नोवामुंडी ग्राम- डुमोरजवा, मुंडा बस्ती में 500 फीट पी०सी०सी० पथ निर्माण।

4. प्रखंड-नोवामुंडी ग्राम- कितांगतोडांग, टोला-पोटोबेड़ा सिलाई घर से मुचीयाबासा तक 500 फीट पी०सी०सी० पथ।

5. प्रखंड-जगन्नाथपुर, पंचायत- मोंगरा के देव नदी में ग्राम -काकुईता एवं पावपी के बीच उच्च स्तरीय पुल निर्माण का।

6. प्रखंड-नोवामुंडी पंचायत-दुधबिला, ग्राम-मुंडासाई से बुरूसाई तक 850 मीटर पी०सी०सी० एवं 110 मीटर गार्डवाल निर्माण।
 
7. प्रखंड-नोवामुंडी पंचायत+ ग्राम-बड़ापासिया में सुवेदारबासा से पूर्व डाकुवाबासा तक 1640 फीट पी०सी०सी० पथ।

8. प्रखंड-नोवामुंडी, कोटगढ़ पंचायत सीमाना से मार्शल तिरिया घर तक बहादा टोला रोगडोसाई में 01कि०मी० पी०सी०सी० पथ निर्माण।

9.प्रखंड-नोवामुंडी पंचायत-दुधबिला, ग्राम-रोगड़ोसाई, हतनाबेड़ा जाने वाली सड़क से रोगड़ोसाई होते हुए दुधबिला पुलिया तक 01 कि०मी० पी०सी०सी० पथ निर्माण।

10. प्रखंड-नोवामुंडी पंचायत-दुधबिला, ग्राम-बबाड़िया, में जयराम केराई घर से तांती टोला तक 2230 फीट पी०सी०सी० पथ।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post