द.पू. रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स चक्रधरपुर मंडल के द्वारा हर साल की भांति इस वर्ष भी चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में निःशुल्क जल सेवा दिया जा रहा है।


चक्रधरपुर : आज दिनांक 07/05/2023 दिन रविवार को जल सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 


यह जल सेवा लगातार एक माह तक चलेगी और गर्मी को देखते हुए इसे बढ़ाया भी जा सकता है।


यह जल सेवा प्रतिदिन दो पाली में दिया जाएगा। 


पहला पाली सुबह 8:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली श्याम 4:00 से 6:30 बजे तक इसके अलावा अगर कोई स्पेशल ट्रेन आ गई तो उन ट्रेनों में भी जल सेवा दिया जाएगा।


यह जल सेवा जिला आयुक्त (स्काउट) श्री अश्विनी कुमार के दिशा निर्देश से किया जा रहा है।


Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post