राज्य स्तरीय योजनाओं की निविदा में ईडी की नजर से बचने के लिए सुनील नाथ जिला के बीस करोड़ की योजना के टेंडर को मैनेज करने के लिए दूसरा मुख्य अभियंता से सांठ गांठ किया गया है


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल सराईकेला में दो मुख्य अभियंता हैं,एक विभाग के हैं,जो राज्य स्तरीय योजनाओं के डीपीआर की स्वीकृति तथा निविदा निष्पादन करतें है, राज्य के दूसरे सभी प्रमण्डल के सभी कार्यों का निष्पादन करतें हैं लेकिन एक मात्र सराईकेला परमंडल है ,जहां कार्यपालक अभियंता सुनील नाथ जिला प्रशासन से प्राप्त योजनाओं को जल संसाधन विभाग के स्वर्णरेखा भवन में कार्यरत ईचा चलयामा के मुख्य अभियंता से तकनीकी स्वीकृति, बीओक्यू अनुमोदन कराया गया है,निविदा का निष्पादन भी उक्त अभियंता से कराया जायेगा। सुनील नाथ अपने चहेते संवेदकों को कार्य आवंटित किए जाने के लिए ही विभाग के मुख्य अभियंता सुरेंद्र कुमार को सीएस नही भेजना चाहतें हैं। कल्याण विभाग के योजनाओं की निविदा आमंत्रित किए जाने की सूचना भी विभाग को नही दी गई है, ऐसा लगता है की सुनील नाथ विभाग से उपर हैं। राज्य स्तरीय योजनाओं की निविदा में ईडी की नजर से बचने के लिए सुनील नाथ जिला के बीस करोड़ की योजना के टेंडर को मैनेज करने के लिए दूसरा मुख्य अभियंता से सांठ गांठ किया गया है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post