चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्ववधान में प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह, एलएडीसी के प्रमुख अधिवक्ता सुरेन्द्र प्रसाद और उप प्रमुख सुरेन्द्र प्रसाद दास के द्वारा स्थानीय मंडल कारा में संचालित लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया गया, साथ ही मंडल कारा के बंदियों के बीच वैसे बंदी जिनके पास अधिवक्ता ना हो को भी चिन्हित किया गया ताकि उन्हें प्राधिकार के माध्यम से अधिवक्ता उपलब्ध कराया जा सके।
श्री सिंह ने बताया कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार माह के पहले और दूसरे रविवार को निरीक्षण का यह कार्यक्रम नियमित तौर पर आयोजित किया जाता है।
इस दौरान प्राधिकार की टीम के साथ कारा अधीक्षक अजय कुमार प्रजापति और जेलर लवकुश भी मौजूद थे ।
उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने दी।
