सरायकेला ( हेमंत महाली ) : राजभवन सचिवालय झारखंड राज्य की अधिसुचना पर पुर्व घोषित छुट्टीयों में कटौती करने के विरोध में काशी साहु महाविद्यालय के शिक्षकों ने बुधवार को काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया। विश्व विद्यालय शिक्षक संघ के आह्वान पर काशी साहु महाविद्यालय के शिक्षकों ने छुट्टी कटौती का विरोध करते हुए इसे अन्यायपुर्ण निर्णय करार दिया है।
शिक्षकों ने कहा कि राजभवन सचिवालय का यह निर्णय शिक्षा के लिए विश्वाविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश और स्थापित मनदंड के खिलाफ है। शिक्षक संघ ने इसका विरोध करते हुए पूर्व की भांति घोषित छुट्टीयों को लागु करने की मांग किया है।
विरोध प्रदर्शन में शिक्षक संघ के सचिव डॉ विनय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव सुप्रभा टुटी, कोषाध्यक्ष प्रो लालती तिर्की, डॉ विनिता मिंज, प्रकाश कुमार, आनंद मिंज, मनोज महतो, गोसिया परवीन, हर्षिता गुप्ता, गुलशन कुमार, डॉ प्रकाश सरकार, डॉ गोपीनाथ पांडे,डॉ अर्जुन कुमार,डॉ अर्चना सिंह, विभा कुमारी व रवि कुमार झा समेत अन्य उपस्थित थे।
