सांसद एवं विधायक के द्वारा टोंटो प्रखंड के महाबुरु टोला से हेस्साबासा नदी तक 1 किलोमीटर पीसीसी पथ का किया गया शिलान्यास


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : लोकसभा क्षेत्र के टोन्टो प्रखंड, सुदूर ग्राम दोकट्टा में DMFT फंड से महाबुरु टोला से हेस्साबासा नदी तक 1 कि.मी. पी सी सी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास सांसद श्रीमती गीता कोड़ा एवं विधायक श्री दीपक बिरुवा के द्वारा संपन्न हुआ।मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया, ग्रामीणों की समस्यायों को सुना, हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

साथ ही श्रीमती गीता कोड़ा ने कहा कि कोविड-19 के बाद विकास गाड़ी दौड़ रही है , क्रोना काल में 2 वर्ष सांसद फंड नहीं रहने के बावजूद डीएमएफटी फंड से लगातार विकास योजनाओं को सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचाया जा रहा है। सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि जनता के प्रति किया गया वादा पेयजल, सड़क, बिजली, रोजगार,राशनिंग सुविधा और स्वास्थ्य सुविधा के लिए निरंतर सुधार की दिशा में कार्य हो रहा है और ग्रामीणों को इसका लाभ भी मिल रहा है।


विरोधियों को आड़े हाथ लेते हुए श्रीमती कोड़ा ने कहा कि केवल दूसरों का हिसाब मांगने से नहीं होता अपना हिसाब भी जनता के समक्ष देना पड़ता है, 4 वर्षों के कार्यकाल में निरंतर क्षेत्र की जनता के प्रति अपनी जवाबदेही के प्रति वचनबद्ध रही हूं और सड़क से सदन तक प्रयत्नशील हूं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से टोन्टो प्रखंड अध्यक्ष इस्माइल सिंह दास, झिंकपानी प्रखंड अध्यक्ष सिकुर गोप, जिला परिषद सदस्य राजनारायण तुबिड, मुन्ना सुंडी 20 सुत्री अध्यक्ष, मुखिया कोंदुआ ललित होनहागा, केंजरा मुखिया लेबिया हिस्सा, मंगल तुबिड बामेंबसा मुखिया, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ ताम सोए, मुकेश दास अर्जुन दोराई बुरु, जितेंद्र दास, ज्ञान सिंह दोराईबुरु।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post