सांसद ने जीएम को अवगत कराते हुए कहा टाटा रांची रेल लाइन परियोजना के तहत कांड्रा नामकोम के बीच नई रेल लाइन बनाने की स्वीकृति दी जा चुकी है। जिसके अंतर्गत रड़गांव नामक स्थान पर रेलवे स्टेशन प्रस्तावित है लेकिन स्थानीय लोगो के अनुसार उक्त जगह स्टेशन अव्यवहारिक व अनुपयोगी होगी। इसके जगह कुछ दूर पर स्थित भूइंयाडीह को रेलवे स्टेशन बनाया जाए जो सभी दृष्टिकोण से उपयोगी व सार्थक साबित होगा। सांसद ने गालूडीह रेलवे स्टेशन के समीप साहेब बांध तालाब की जीर्णोद्वार करने की भी मांग की। इस दौरान सांसद ने जीएम के साथ रेलवे से जुड़े विभिन्न मामलो पर विस्तार से चर्चा की।
सांसद के मांगो को लेकर जीएम द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया। मौके पर कई अन्य उपस्थित थे।
