आईएएस पूजा सिंघल, छवि रंजन के गिरफ्तारी के बाद झारखंड का चेहरा हुआ दागदार, अधिकारी, माननीयो,अभियंता, ठेकेदार, सफेदपोशो के साठगांठ, संरक्षण में हो रही लूट में कईयो की फंसेगी गर्दन
गृह मंत्री अमित शाह ने टाटा कॉलेज मैदान से भाजपा के मिशन 2024 चुनावी शंखनाद में डीएमएफटी फंड में लूट, घोटाले करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई थी दी थी चेतावनी
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : झारखंड में घपले, घोटाले, भ्रष्टाचार , कमीशनखोरी कोई नई बात नहीं है। लूट, घोटाले भ्रष्टाचार के कारण अब तो मंत्रियों और आईएएस अधिकारियों को भी जेल जाना पड़ रहा है। मनरेगा और अवैध खनन घोटाले को लेकर चर्चित आईएएस पूजा सिंघल जेल में बंद है। वही जमीन घोटाले को लेकर रांची के डीसी रहे आईएएस छवि रंजन की छवि धूमिल हो गई है ,रांची में जमीन घोटाले और सेना की जमीन तक को बेच देने के आरोपी आईएएस छवि रंजन को ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
अभी कई आईएएस अधिकारी ईडी के रडार पर चल रहे हैं और उनसे पूछताछ भी कर चुकी है।
सत्ता के दलाल हाई प्रोफाइल प्रेम प्रकाश, पंकज मिश्रा, दादू यादव, सत्ता के दलाल, बिचौलिया और सफेदपोशो को ईडी ने गिरफ्तार किया है । शायद घपले घोटाले के समय आईएएस पूजा सिंघल और छवि रंजन को भी यह अनुमान नहीं होगा कि उन्हें अपने इस कुकर्मों, कुकृत्यो के कारण जेल जाना पड़ सकता है। यही स्थिति पश्चिमी सिंहभूम जिला में डीएमएफटी फंड, केंद्र और राज्य प्रायोजित सैकड़ों हजारों करोड़ की कथित विकास योजनाओं में भी हो रहा है। नियम विरुद्ध, बिना ग्राम सभा के योजना को पारित किया जा रहा है, योजनाओं को कराया जा रहा है, नियम विरुद्ध डीएमएफटी की राशि से योजनाओं की स्वीकृति दी जा रही है और आधे से अधिक राशि लूट, घोटाला, भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी की भेंट चढ़ जा रहा है।
2500 करोड़ की डीएमएफटी फंड
जिले को लगभग डीएमएफटी फंड की 2500 करोड़ की राशि प्राप्त हो चुकी है। जिले में कथित विकास योजना में 35 से 40 प्रतिशत राशि घोटाला, भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी हो रहा है । 10 से 20 प्रतिशत ठेकेदार अपनी जेब में डाल रहा है। 10 प्रतिशत सत्ता के दलाल और सफेदपोश उठा रहे हैं। 30 से 40 प्रतिशत की राशि से ही योजना धरातल पर उतर रही है। उसमें भी भारी घपला , घोटाला , थूक पॉलिश तमाम योजनाओं में लूट, घोटाला, भ्रष्टाचार का नंगा नाच हो रहा है। लघु सिंचाई, विशेष प्रमंडल, आरईओ, भवन निर्माण, एनआरईपी आदि तकनीकी विभागों के माध्यम से तमाम विकास योजनाओं, सड़क, पुल, पुलिया, चेक डैम, स्कूल भवन जीर्णोद्धार, तालाब ,नहर सहित तमाम योजनाओं में लूट ,घोटाले, भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी
का नंगा नाच हो रहा है। वर्तमान में सत्ता और माननीयो के संरक्षण में अधिकारी ,अभियंता, ठेकेदार , सफेदपोश बिचौलिया जिले के विकास योजनाओं को लूटने में लगे हैं। दोनों हाथों से संरक्षण और सांठगांठ से राशि लूटी जा रही है ।
डीएमएफटी बनी सोने की लंका
आईएएस पूजा सिंघल और छवि रंजन की तरह कही यहा के अधिकारियों को भी जेल ना जाना पड़े। घपले घोटाले को लेकर ईडी को मोर्चा संभालना पड़े। जिले में डीएमएफटी रावण की सोने की लंका बन गई है। जहां कुंभकरण, मेघनाथ, रक्तबीज जैसे सहित कई किरदार शामिल है, दोनों हाथों से नियम विरुद्ध गलत तरीके से योजनाओं का संपादन किया जा रहा है और सरकारी राशि को लूटी जा रही है।
गृह मंत्री अमित शाह ने टाटा कॉलेज मैदान से भाजपा के मिशन 2024 चुनावी शंखनाद में डीएमएफटी फंड में लूट, घोटाले करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई थी दी थी चेतावनी
केंद्रीय गृह मंत्री एवं देश के चाणक्य अमित शाह ने चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में भाजपा के मिशन 2024 के चुनावी शंखनाद में जिले में डीएमएफटी फंड में लूट ,घोटाले, भ्रष्टाचार ,कमीशन खोरी होने और डीएमएफटी फंड सांसद ,विधायक फंड बनकर रह जाने डीएमएफटी फंड में लूट घोटाले में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की बात भी खुले मंच से आम सभा में हजारों की भीड़ में कहीं थी । अब देखना है कि इस मामले पर क्या कार्रवाई होती है जिले में डीएमएफटी में लूट, घोटाले, भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी का मामला गृह मंत्री अमित शाह और पीएमओ, नरेंद्र मोदी तक भी पहुंच गया है। जल्द ही इस पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है कभी भी ईडी की दस्तक हो सकती है ,और यह चुनावी मुद्दा भी बन सकता है चुनाव से पूर्व कई गुल भी खिला सकता है।

