सरायकेला : जिला मुख्यालय सरायकेला सहित राजनगर में दिखा कांग्रेस के कर्नाटक जीत की खुशी के झलक


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हुई जीत के खुशी की झलक झारखंड के सरायकेला खरसावां जिला मुख्यालय सहित राजनगर में भी देखने को मिला।
यहां तक कि जिला मुख्यालय सरायकेला पुराना बस स्टैंड में कांग्रेस एवं जेएमएम ने विजय जुलूस निकाला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, लोगों के बीच मिठाइयां बांटी और कर्नाटक जीत के खुशी का इजहार किया।


मौके में सांसद प्रतिनिधि राज बागची ने कहा कि कांग्रेस भारत को एक सूत्र में जोड़ कर आगे बढ़ने पर विश्वास करती है। झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र मिश्रा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का परिणाम है, लोग तहे दिल से कांग्रेस को स्वीकार कर रहे हैं। कर्नाटक जीत ट्रेलर है। इस अवसर पर जेएमएम सरायकेला विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य, लिपू महांती, बड़ा बाबू सिंहदेव, दिनेश साथूआ, ने उपस्थित कार्यकर्ता एवं लोगों के बीच मिठाइयां बांटी। और गठबंधन में शामिल कांग्रेस की कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हुई जीत में खुशी का इजहार किया।

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश मुदुईया, वरिष्ठ कांग्रेसी सत्य किंकर दास, कैलाश महतो, टुकून हुंज , कांग्रेस सरायकेला नगर अध्यक्ष सौम्य रंजन रथ आदि कांग्रेसी खुशी के मौके पर शामिल थे।

राजनगर में दिखा कांग्रेस के कर्नाटक जीत की खुशी के झलक


दूसरी और राजनगर प्रखंड के सिदो कान्हू चौक में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल गौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक जीत का जश्न मनाया। मौके में उपस्थित कांग्रेस जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम ने कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद की। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत 2024 की नीव है। आगामी लोकसभा चुनाव का यह ट्रेलर है। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी एवं खुशी का इजहार किया। जितेन महतो, राजाराम सरदार, वासुदेव प्रधान आदि कांग्रेसी कार्यक्रम में शामिल थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post