चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : मारवाड़ी महिला समिति द्वारा चाईबासा सदर के अंतर्गत नरसंडा स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया जिसमें आठवीं नवमी एवं दसवीं की छात्राओं को एनीमिया के विषय में बताया गया किन कारणों से होता है उसके लक्षण क्या है और बचाव किस प्रकार करना चाहिए और खानपान कैसा रखना चाहिए रोटेरियन अनिल शर्मा ने यह संपूर्ण जानकारी छात्राओं को दी। समिति की बहनों द्वारा तीन सीलिंग फैन भी स्कूल को दिया। महिला समिति सामाजिक कार्यों एवं शिक्षा के क्षेत्र में समय-समय पर अपनी सेवा देती है। इस मौके पर मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष कविता शर्मा अंचल प्रमुख रजनी मोहता, सविता अग्रवाल ममता खिरवाल सीमा सुल्तानिया रोटेरियन अमित पोद्दार उपस्थित थे। स्कूल की प्रधानाध्यापिका नीलम जी का भी हमें भरपूर सहयोग मिला। समिति के द्वारा मई महीने में विभिन्न स्कूलों में नौ सीलिंग फैनअभी तक लगाए जा चुके हैं और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा।
