झामुमो सदर प्रखंड कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले विधायक दीपक बिरुवा, जनसमस्याओं दूर करने जनता के साथ मिलकर लड़ेंगे लड़ाई।



 राज्य में झामुमो की सरकार बनेगी और केंद्र में भी झामुमो समर्थन की सरकार बनाने का आह्वान


 जनता के साथ जुड़े रहने का विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिया मंंत्र

चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  सदर प्रखंड अंतर्गत गाइसुटी पंचायत के सेरेंग कांकी में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा सदर प्रखंड कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की जनसमस्याओं पर चर्चा करते हुए जनसमस्याओं को दूर कराते हुए जनता के साथ जुड़ते हुए संगठन को और भी मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय विधायक दीपक बिरुवा, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य प्रमिला पिंगुवा, जिला परिषद सदस्य राज श्री सवैया, जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, मुखिया जगमोहन सवैया, मुखिया अनिता तियू, जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी शामिल हुए।


इस मौके पर विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि आने वाले समय में झारखंड में भी झामुमो की सरकार होगी और केंद्र में भी झामुमो समर्थन की सरकार बनेगी। इसके लिए श्री बिरुवा ने सभी कार्यकर्ता, सहयोगी आगामी चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू करने का आह्वान किया। वहीं विधायक जी ने जनता की समस्याओं को जनता के साथ जुड़ कर जनसमस्याओं को दूर कराने का मंत्र दिया। वहीं विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि आज भी अधिक बिजली बिल और पेयजल समस्याएं व्यापक है। अगर संबंधित विभाग जनता की समस्याओं को दूर नहीं करती है तो विभाग के खिलाफ जनता के साथ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।


कार्यक्रम में विधायक दीपक बिरुवा ने पंचायतवार अध्यक्ष कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों से क्षेत्र की समस्यायों से अवगत हुए। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में पेयजल समस्या, खराब चापाकल, खराब जलमीनार और बिजली बिल अधिक आने की समस्या आई। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी, कार्यक्रम का संचालन चंद्र मोहन देवगम और धन्यवाद ज्ञापन मन्ना राम कुदादा ने किया। 
सिंबिया पंचायत से मसीह देवगम, बड़ालगिया से राजा सुंडी, टेकराहातु से डुबलिया बारी, बरकेला से बीजू बोयपाई, पंडावीर पंचायत से सेबोन बोयपाई, डिलियामार्चा से दामू बानरा, झामुमो नेत्री सुमी पूर्ति, गुरुचरण पूर्ति, लेबोर सिंह आल्डा, प्रधान गोप, मोहन सुंब्रुई समेत अन्य ने अपने विचार रखे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post