चाईबासा स्थित परिसदन के सभागार में पंचम झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति निरल पूर्ति- स.वि.स के अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, जतायी नाराजगी


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर चाईबासा स्थित परिसदन के सभागार में पंचम झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति निरल पूर्ति- स.वि.स के अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

 बैठक उपरांत सभापति द्वारा बताया गया कि झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत विगत दिनों बोकारो, जमशेदपुर, सरायकेला में समीक्षा बैठक करते हुए आज पश्चिमी सिंहभूम जिला पहुंची है।


 उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठक के दौरान प्राक्कलन से संबंधित फाइलों का जायजा लेते हुए अद्यतन प्रतिवेदन समर्पित करने के लिए विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है, उक्त प्रतिवेदन का समीक्षा समिति के द्वारा विधानसभा कार्यालय में की जाएगी।


उक्त समीक्षा बैठक के दौरान समिति सदस्य श्री अमर कुमार बाउरी, समीर कुमार महान्ती, दशरथ गागराई एवं पोटका विधायक संजीव सरदार, अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज़ अनवर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री ईशा खंडेलवाल सहित जिला के अन्य विभाग के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post