सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के चमारु गांव नदी तट पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक दशरथ गागराई ने चमारु कोलाबीरा के बीच संजय नदी पर राज्य संपोषित योजना से बनने वाली उच्च स्तरीय पुल निर्माण का शिलान्यास किया।
मौके में विधायक दशरथ गागराई ने मीडिया को स्पष्ट किया कि चमारु कोलाबीरा के बीच संजय नदी पर उच्च स्तरीय पुल का शिलान्यास किया गया। राज्य संपोषित योजना से लगभग सवा छह करोड़ से उच्च स्तरीय पुल बनेगी। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग थी। चुनाव से पहले ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया था। अब ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
इस शिलान्यास कार्यक्रम के मौके पर जेएमएम नेता विजय महतो, अमूल्य महतो, सुभाष महतो, प्रकाश महतो, प्रभात महतो, परीक्षित महतो आदि ग्रामीण उपस्थित थे।


