अप्रेंटिसशिप एक्ट एवं राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम, नियमावली को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न


 सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग सचिव श्री राजेश शर्मा के अध्यक्षता में गम्हरिया, आदित्यपुर स्थित ऑटोक्लस्टर सभागार में "अप्रेंटिसशिप एक्ट एवं झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022" को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न।


कार्यशाला में  पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से "अप्रेंटिसशिप एक्ट एवं झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022" के उदेश्य, इसके लाभ, पंजीकरण की प्रक्रिया समेत विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा हुई।

  
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव  राजेश शर्मा ने कहा कि राज्य के विकास के साथ क्षेत्र के विकास तथा स्थानीय को रोजगार उपलब्ध कराने में उद्यमी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान जहां 50%, 60% या उससे अधिक स्थानीय लोग कार्यरत हैं वैसे संस्थान अपने  कर्मी/पदाधिकारियों का डॉक्यूमेंटेशन कार्य शीघ्र पूर्ण कर पोर्टल पर अपलोड करें। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर काल में विभिन्न उद्योग जगत के प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब देते हुए सचिव श्री राजेश शर्मा ने कहा कि स्थानीय को रोजगार देने के साथ सरकार का उद्देश्य एक बेहतर डेटाबेस तैयार करना है।  


इससे पहले उपायुक्त अरवा राजकमल ने संबोधन के दौरान कहा कि सरकार के उद्देश्य को पूर्ण करने के साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु आवश्यकतानुरूप स्थानीय युवाओं को विभिन्न कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। उन्होनें कहा कि इस अधिनियम को सफल बनाने हेतु पूर्व में इसी सभागार में माननीय मंत्री महोदय के मार्गदर्शन में कार्यशाला आयोजित किया गया था। 

जिसका परिणाम है कि आज तक लगभग 435 इंडस्ट्री/ उद्योग संस्थान का पंजीकरण हो गया है। शेष बचे संस्थान का भी पंजीकरण जल्द हो जायेगा।   सरकार के उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ना, इसके लिए सम्बन्धित डॉक्यूमेंटेशन प्रक्रिया में तेजी से कार्य किया जा रहा है। 


कार्यक्रम के दौरान लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि  इंद्र अग्रवाल, एशिया के अध्यक्ष संतोष खेतान, ऑटोक्लस्टर से एसएन ठाकुर, श्रम अधीक्षक सरायकेला, श्रम अधीक्षक जमशेदपुर , जिला नियोजन पदाधिकारी सरायकेला सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post