मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा जागृति शाखा द्वारा नि:शुल्क तीन दिवसीय समर कैंप शुरू


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा जागृति शाखा द्वारा छोटा रुंगटा मध्य विद्यालय में नि:शुल्क तीन दिवसीय समर कैंप आज से शुरू हुआ ।जिसमें स्कूल के 230 बच्चों ने बढ़ चढ़कर बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। आज प्रथम दिवस में बच्चों को क्राफ्ट ,ड्रॉइंग ,डांस सिखाया गया ।शाखा के सदस्यों द्वारा ही बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों के मनोरंजन के लिए अंतिम में गेम भी खिलाया गया। 

जिसमें सुजीत कुम्हार, रणवीर कारवां , विशाल लोहार प्रथम स्थान एवं सेवना पूर्ति, बूधना सिंह बोदरा द्वितीय स्थान ग्रहण किया । शाखा द्वारा 230 बच्चों के बीच ड्राइंग कीट और स्नैक्स बांटा गया। बच्चों की खुशी देखने लायक बन रही थी। 


 समर कैंप में शाखा की अध्यक्ष नीतू टिब्रेवाल, संयोजिका सुमन सराफ,रिचा अग्रवाल ,मधु अग्रवाल ,श्वेता जालान,बेला सुल्तानिया ,बिन अग्रवाल,शिल्पा अग्रवाल ,श्रुति अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, मधु बुधिया, ममता बुधिया, सविता भूत, दीपा दोदराजका ,स्वीटी दोदराजका, नेहा सिंघानिया खुशबू दोदराजका ,लतिका अग्रवाल,चंदा अग्रवालआदि ने अपनी सराहनीय उपस्थिति दी। स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री निर्मल त्रिपाठी जी और शिक्षिकाओं का भी काफी सहयोग रहा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post