चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा जागृति शाखा द्वारा छोटा रुंगटा मध्य विद्यालय में नि:शुल्क तीन दिवसीय समर कैंप का आज द्वितीय दिवस भी काफी सफल रहा।आदरणीय श्री मुकुंद जी रुंगटा स्कूल में पधार कर शाखा के सभी सदस्यों एवं बच्चों का हौसला बढ़ाया।
उनका आगमन ही हम सदस्यों के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं। आज द्वितीय दिवस में २३० बच्चों को क्राफ्ट ,ड्रॉइंग ,डांस सिखाया गया ।शाखा के सदस्यों द्वारा ही बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया।
बच्चों के मनोरंजन के लिए अंतिम में गेम भी खिलाया गया।
जिसमें नारायण नाग,प्रभाष करवा, जामको बारी प्रथम स्थान एवं शेख अर्हन, कोशनू कुदादा , संजय वाईपाई द्वितीय स्थान ग्रहण किया ।
शाखा द्वारा 230 बच्चों के बीच ड्राइंग कीट और स्नैक्स बांटा गया।
बच्चों की खुशी देखने लायक बन रही थी।
समर कैंप में प्रांतीय सहायक मंत्री श्रीमती श्वेता जालान,अध्यक्ष नीतू टिब्रेवाल, सहसंयोजिका चंदा अग्रवाल,रिचा अग्रवाल ,मधु अग्रवाल , आदि सभी सदस्य ने अपनी उपस्थिति दी। स्कूल के प्रधानाध्यापक निर्मल त्रिपाठी और शिक्षिकाओं का भी काफी सहयोग रहा।

