इसके बाद आम के पेड़ के ऊपर ठनका गिरा जिससे पेड़ के नीचे छिपे संदीप को बिजली का तेज झटका लगा और वही पर गिर गया।
घटना के बाद परिजनों ने उसे लेकर सदर अस्पताल सरायकेला आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया मृतक संदीप आठवीं कक्षा का छात्र था उसने इस बार आठवीं बोर्ड की परीक्षा लिखी थी। घटना की सूचना पर झामुमो नेता विजय महतो सदर अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिजनो को ढाढंस बंधाया। उन्होंने सारी कागजी प्रकिया पूरी करते हुए जल्द मुआवजा भूगतान करने की मांग की है।
