कार्डधारियो ने कहा पीडीएस डीलर बुद्वेश्वर सोरेन ने अप्रैल माह का खाद्यान्न के लिए ई पॉस मशीन में अंगूठा ले लिया लेकिनअब तक कार्डधारियो को अप्रैल माह का खाद्यान्न नही मिला है।
जिसको लेकर कार्डधारियो ने 2 मई को जिले के डीसी, जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी व राजनगर के सीओ को आवेदन तक खाद्यान्न दिलाने की गुहार लगाई थी। इसके बावजूद खाद्यान्न नही मिला। उल्टा कार्डधारी जब डीलर से खाद्यान्न की मांग करते है तो डीलर लोगो को डांट फटकार कर भगा देता है।
प्रदर्शन के दौरान ग्राीमणों ने दोषी डीलर पर कारवाई करने के साथ गरीब आदिवासी कार्डधारियो को जल्द खाद्यान्न मुहैया कराने की मांग की।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा नेता रमेश हांसदा ने कहा विभाग की मिलीभगत की वजह से राशन डीलरों पर शिकायत होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती है। ग्रामीणों का एक प्रतिनिघधिमंडल डीसी से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया तो डीसी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि दो दिनो के अंदर डीएसओ गांवो में जाकर जांच कर आवश्यक कारवाई करेंगे।
मौके पर प्रकाश महतो, कविता केसरी, दुर्गा चरण मार्डी, मनीषा महतो, संवरी लोहार, बबीता महतो, करमचंद मार्डी, माइकल महतो, विशु महतो, कांहु मार्डी व पवन महतो समेत अन्य उपस्थित थे।
